Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Suhana Khan की मदमस्त अदाओं ने मचाई तबाही, शाह रुख खान की बेटी का ये वीडियो देख छूटे फैंस के पसीने

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान के लाखों लोग दीवाने हैं। इस पॉपुलर स्टार किड की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। सुहाना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बाथटब में मदमस्त अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। फैंस शाह रुख खान की बेटी का ये अंदाज देख हैरान और सरप्राइज हैं।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Sun, 17 Mar 2024 02:27 PM (IST)
Hero Image
एक्ट्रेस सुहाना खान. फोटो क्रेडिट- सुहाना खान इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव पर्सनालिटी हैं। सुहाना अपने पिता की ही तरह स्टारडम एन्जॉय करती हैं। वह एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं। हालांकि, बड़े पर्दे फर उनका आना अभी बाकी है, लेकिन सुहाना ने पहले से ही अपनी फैन फॉलोइंग बना ली है।

सुहाना ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज

यह पॉपुलर स्टार किड अक्सर अपनी फोटो और वीडियो को लेकर सुर्खियों में होती हैं। सुहाना की ग्लैमरस पर्सनालिटी सबको पसंद आती है। कभी साड़ी में तो, कभी मिनी ड्रेस में, सुहाना अपने स्टाइल स्टेटमेंट और मेकअप से बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं। लेकिन इस बार तो उन्होंने बोल्डनेस की हद पार कर दी है।

बाथटब में शाह रुख की बेटी ने दिखाई कातिलाना अदाएं

सुहाना खान की खूबसूरती की अक्सर फैंस तारीफ करते हैं। पिछले साल ओटीटी पर उनकी डेब्यू मूवी 'द आर्चीज' रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को एवरेज रिस्पांस मिला था। यह स्टार किड जितने अपने लुक्स को लेकर फेमस है, उतना एक्टिंग को लेकर नहीं। इस बीच सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वह बाथटब में नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Tira (@tirabeauty)

अपनी बॉडी पर साबुन लगाते हुए सुहाना ने खुद का सेमी ग्लैमरस साइड एक्सप्लोर किया है। दरअसल, यह एक विज्ञापन वीडियो है। मगर सुहाना की ये अदाएं देख फैंस काफी सरप्राइज्ड हैं। उन्होंने एक्ट्रेस की ब्यूटी की तारीफ की है। फैंस ने हार्ट इमोजी के साथ एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ की है।

सुहाना खान वर्कफ्रंट

सुहाना खान ने 'द आर्चीज' के अलावा शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट' में काम किया है। फैंस सिल्वर स्क्रीन पर उनके आने के इंतजार हैं। ऐसी चर्चा है कि सुहाना, शाह रुख की किसी फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: जिस आवाज ने Sharad Kelkar को दिया तगड़ा स्टारडम, उसी से नहीं है एक्टर को प्यार, खुद को बताया अपना सबसे बड़ा आलोचक