Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sultan से लेकर Chennai Express तक, प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराई बॉलीवुड की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की फिल्मों को करने से मना कर दिया था। इस लिस्ट में सुल्तान से लेकर चेन्नई एक्सप्रेस तक कई बड़ी मूवीज के नाम शामिल हैं।

By Rajshree Verma Edited By: Rajshree Verma Updated: Sat, 20 Jul 2024 03:31 PM (IST)
Hero Image
प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराई ये फिल्में (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बर्फी', 'बिग ब्रदर', 'दिल धड़कने दो' और 'गुंडे' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। देश के साथ-साथ विदेशों में भी उनके लाखों चाहने वाले मौजूद हैं। वह जिस भी प्रोजेक्ट को अपने हाथ में लेती हैं, उसमें अपनी जी-जान लगा देती हैं।

एक्ट्रेस ने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम कर फैंस को अपना दीवाना बनाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की कई ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी हैं, जिन्हें प्रियंका ने करने से मना कर दिया था। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

यह भी पढ़ें: 'हां कहने के लिए शुक्रिया', Nick Jonas ने आज ही के दिन किया था Priyanka Chopra को शादी के लिए प्रपोज

कॉकटेल (Cocktail)

साल 2012 में रिलीज हुई होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल' को प्रियंका ने करने से मना कर दिया था। इस मूवी में उन्हें वेरोनिका की किरदार दिया गया था, जिसे बाद में दीपिका पादुकोण ने प्ले किया था।

Photo Credit: Imdb

2 स्टेट्स (2 States)

आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म '2 स्टेट्स' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में देसी गर्ल को लीड रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल की वजह से इसे ठुकरा दिया।

सुल्तान (Sultan)

साल 2016 में आई सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुल्तान' सुपरहिट हुई थी। हालांकि, ग्लोबल आइकॉन ने इसे करने से भी मना कर दिया।

Photo Credit: Imdb

गजनी (Ghajini)

2008 में रिलीज हुई आमिर खान और असिन स्टारर फिल्म 'गजनी' ब्लॉकबस्टर हुई थी। इस फिल्म को भी एक्ट्रेस ने न कह दिया था।

चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express)

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी साल 2013 में रिलीज हुई मूवी 'चेन्नई एक्सप्रेस' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी में दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान लीड रोल में दिखाई दिए थे, लेकिन दीपिका से पहले ये प्रियंका को ऑफर हुई थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसे भी ठुकरा दिया।

Photo Credit: Imdb

रोबोट (Robot)

रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन की 'रोबोट' 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी एक्ट्रेस ने बिजी शेड्यूल की वजह से ठुकरा दिया था।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra को निक जोनस ने देसी स्टाइल में दिया बर्थडे सरप्राइज, पार्टी का मेन्यू देख रह जाएंगे हैरान