Move to Jagran APP

डेब्यू से पहले Suniel Shetty ने साइन की थी 40 फिल्में, एक जोड़ी कपड़ों में तीन-तीन सेट पर करते थे शूटिंग

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) 90 के दशक के वो कलाकार हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर शुरुआत से ही फैंस के दिलों को जीत लिया था। आज भी इंडस्ट्री में एक दिग्गज कलाकार के तौर पर उनको पहचाना जाता है। लेकिन क्या आपको ये मालूम हो कि सुनील ने अपने डेब्यू से पहले एक नहीं बल्कि 40 फिल्मों को साइन किया था।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Wed, 09 Oct 2024 07:52 PM (IST)
Hero Image
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के रोचक किस्से (Photo Credit-Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ 90 के दशक में सलमान खान (Salman Khan), शाह रुख खान, आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों का बोलबाला फिल्म इंडस्ट्री में बखूबी रहा। इसके दूसरी तरफ सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास मुकाम तैयार किया था। यही कारण है जो इन सुपरस्टार्स की लीग में सुनील का नाम भी शामिल होता है। 

यूं तो सुनील शेट्टी से संबंधित कई ऐसे रोचक किस्से मौजूद हैं, जिन्हें बारे में हर कोई जानता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सुनील वो अभिनेता भी रहे हैं, जिन्होंने डेब्यू से पहले 40 फिल्में साइन की थीं। 

सुनील ने साइन की थीं 40 मूवीज

साल 1991 में आई फिल्म बलवान से सुनील शेट्टी ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म सफलता के मुकाम तक पहुंची। हालांकि, बलवान से पहले सुनील की एक फिल्म और आनी थी, जिसका टाइटल एक और फौलाद था, जो कभी भी रिलीज नहीं हो सकी। 40 फिल्में साइन करने के किस्से को लेकर सुनील शेट्टी ने एक बार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था-

ये भी पढ़ें- Border 2: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' से सामने आई ये धमाकेदार तस्वीर, देख बोले फैंस- क्या सुपरकूल शॉट है

90 के दशक से पहले एक्टर्स एक बार में कई फिल्मों को साइन करते थे। मैंने भी एक बार में 40 मूवीज को साइन किया था। जिनमें कुछ रिलीज हुईं और कुछ नहीं रिलीज हो सकीं। उस वक्त ये इतनी बड़ी बात नहीं मानी जाती थी। क्योंकि काम करने के लिए हम जैसे तमाम कलाकार उस दौरान तैयार रहते थे, बस काम मिले फिर वो कैसे भी मिले और कितना भी क्यों न हो।

इस तरह सुनील शेट्टी ने डेब्यू से पहले 40 मूवीज को साइन करने का लेकर रोचक किस्सा साझा किया था। 

एक दिन में करते थे 3 मूवीज की शूटिंग 

इस इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने इस बात का खुलासा भी किया था कि वह एक समय पर कैसे अलग-अलग मूवीज की शूटिंग किया करते थे। उन्होंने कहा-

एक दिन में मैं 3-3 मूवीज की शूटिंग करता था। सिर्फ पैंट वही रहती थी, बाकि अलग-अलग सेट पर जाकर शर्ट को चेंज कर लेता था। इस तरह से हमारा पूरा दिन शूटिंग में गुजरता था। 

सुनील शेट्टी के इस बयान से इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि अभिनेताओं के लिए उस वक्त कितना बिजी शेड्यूल रहता था। 

इस मूवी में दिखेंगे सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी कितना उम्दा कलाकार हैं, वो आप हेरा फेरी, बॉर्डर, गोपी किशन और मैं हूं ना जैसी कई मूवीज को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। आने वाले समय में सुनील बतौर एक्टर विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड मूवी छावा (Chhaava) में दिखाई देंगे, जोकि 6 दिसंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास कॉमेडी मूवी वेलकम टू द जंगल भी है।

ये भी पढ़ें- बड़े पर्दे 'हेरा फेरी 3' का होगा धमाका? Akshay Kumar, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिगड़ी फिर जमाएगी रंग