Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सुनील शेट्टी के बेटे अहान का करियर अब पकड़ेगा रफ्तार, जल्द करेंगे एक साथ चार फिल्मों का एलान

Ahan Shetty Big Announcements अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने साल 2021 में फिल्म तेलुगु RX 100 फिल्म की रीमेक फिल्म तड़प से डेब्यू किया था। फिल्म को पर्दे पर ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब तीन साल बाद अहान एक बार फिर से अपनी दमदार वापसी करने को तैयार है। डेब्यू फिल्म से अहान को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Tue, 06 Feb 2024 08:14 PM (IST)
Hero Image
अहान शेट्टी की फिल्में (Photo Credit Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ahan Shetty Big Announcements: सुनील शेट्टी के बेटे अभिनेता अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने तीन साल पहले साल 2021 में एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रोमांटिक एक्शन ड्रामा तड़प से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

ये फिल्म तेलुगु 'RX 100' फिल्म की रीमेक थी। फिल्म को पर्दे पर ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब तीन साल बाद अहान एक बार फिर से अपनी दमदार वापसी करने को तैयार है।

यह भी पढ़ें- Ahan Shetty को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, साजिद नाडियाडवाला ने नई फिल्म को लेकर दिया ये अपडेट

पर्दे पर अहान की दमदार वापसी

डेब्यू फिल्म से अहान को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इतना ही नहीं लोगों ने अहान शेट्टी को इंडस्ट्री का नया एक्शन हीरो का टैग दिया था, लेकिन पिछले तीन सालों से एक्टर किसी फिल्म में नजर नहीं आए, लेकिन अब अहान के फैंस का ये इंतजार खत्म होने को है। खबर है एक्टर अब एक नहीं, दो नहीं बल्कि 4 फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

अहान शेट्टी करेंगे ग्रैंड अनाउंसमेंट

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अहान शेट्टी के पास इन दिनों चार बड़ी फिल्में हैं, जिनका अनाउंसमेंट वो जल्द ही करने वाले हैं। इनमें से एक मूवी इसी महीने फ्लोर पर आने वाली है। तो वहीं बाकी तीन फिल्मों की अनाउंसमेंट एक-एक करके होगी। कहा जा रहा है कि इन चार फिल्मों में से एक फिल्म बिग एक्शन एंटरटेनर होने वाली है, जिसको साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने जा रहे हैं ।

View this post on Instagram

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

यह भी पढ़ें- बेटे अहान के साथ मिलकर Suniel Shetty ने किए उज्जैन के महाकाल के दर्शन, शेयर किया ये वीडियो

इसकी जानकारी बीते साल एक्टर के जन्मदिन पर शेयर की थी। साजिद नाडियाडवाला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को बताया था कि वो एक बड़ी फिल्म की प्लानिंग अहान शेट्टी के साथ कर रहे हैं, जो जल्द ही शुरू हो सकती है।

तानिया श्रॉफ से हुआ ब्रेकअप

अहान शेट्टी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। काफी समय से वह तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे थे। बीते साल इस कपल का ब्रेकअप हो चुका है।