Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shilpa Shetty से बोले सुनील शेट्टी- 'अंजलि मैं तुम्हारा बर्थडे भूल जाऊं ये हो नहीं सकता', फैन ने दिया जवाब- 'वो किसी और की हो चुकी है देव'

शिल्पा शेट्टी 8 जून को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर सुनील शेट्टी ने अपनी को-स्टार रह चुकीं शिल्पा शेट्टी को अपनी फिल्म धड़कन के स्टाइल में जैसे ही विश किया लोगों ने एक्टर की खिंचाई करना शुरू कर दिया।

By Tanya AroraEdited By: Updated: Wed, 08 Jun 2022 06:35 PM (IST)
Hero Image
suniel shetty wishes shilpa shetty on her 47th birthday in dev style in dhadkan. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी 8 जून 2022 को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे के इस खास मौके पर हर कोई एक्ट्रेस को अपने ही अंदाज में बर्थडे विश कर रहा है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी शिल्पा शेट्टी के साथ पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सुनील शेट्टी ने भी अपनी 'धड़कन' की को-स्टार को उनके जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में विश किया। सुनील शेट्टी का शिल्पा शेट्टी को बर्थडे विश करने का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया।

सुनील शेट्टी को याद आई अंजलि

सुनील शेट्टी ने शिल्पा शेट्टी को उनके 47वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई देते हुए उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में शिल्पा शेट्टी सेल्फी लेती हुईं दिखाई दे रही हैं और सुनील शेट्टी टशन दिखाते हुए पाउट कर रहे हैं। इस तस्वीर को ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अंजलि मैं तुम्हारा बर्थडे भूल जाऊं ये हो नहीं सकता, तुम मेरा बर्थडे भूल जाओ ये हो सकता है। जन्मदिन मुबारक हो सुपरफिट शेट्टी गर्ल'।

सुनील शेट्टी के पोस्ट पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट

शिल्पा शेट्टी को सुनील शेट्टी द्वारा बर्थडे विश करने का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया, लेकिन लोगों ने अपनी अंजलि को याद कर रहे देव उर्फ सुनील शेट्टी की खूब खींचा की। एक यूजर ने उनके ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'तुम समझते क्यों नहीं देव वो अब किसी और की हो चुकी है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्रिय अक्षय कुमार सर, आपको बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आपकी पत्नी अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुनील शेट्टी के साथ घूम रही हैं। कृपया इस मामले को गंभीरता से लें'।

इन फिल्मों में शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी ने किया साथ काम

शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी ने कई फिल्मों में साथ काम किया। ये दोनों एक साथ फिल्म पृथ्वी, कर्ज-द बर्डन ऑफ ट्रुथ, दस और धड़कन जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'धड़कन' में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। सुनील शेट्टी ने फिल्म में शिल्पा शेट्टी के एक्स बॉयफ्रेंड देव और अक्षय कुमार ने पति राम का किरदार निभाया था। इनका ये ट्रायो ऑडियंस को खूब पसंद आया था।