Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sushant Singh Rajput को याद कर भावुक अभिषेक कपूर ने कहा- कलाकारों के लिए बेहतर माहौल बनाना होगा...

सुशांत ने धारावाहिक पवित्र रिश्ता के बाद 2013 में आयी काय पो चे से फ़िल्मों में अपना करियर शुरू किया था। इस फ़िल्म में राजकुमार राव और अमित साध उनके साथ पैरेलल लीड रोल में थे। उन्होंने बतौर सक्षम अभिनेता अपनी पहचान कायम की थी।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Mon, 14 Jun 2021 06:16 PM (IST)
Hero Image
Sushant Singh Rajput with Abhishek Kapoor. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा हो गया। पहली बरसी पर सुशांत की यादें एक बार फिर उनके फैंस, परिवार और क़रीबियों को कचोट रही हैं। सुशांत को बॉलीवुड में ब्रेक देने वाले फ़िल्ममेकर अभिषेक कपूर का उनके साथ ख़ास रिश्ता था। सुशांत ने अभिषेक की चर्चित और सराही गयी फ़िल्म काय पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों केदारनाथ के लिए साथ आये, जिसमें सारा अली ख़ान सुशांत की लीड एक्ट्रेस थीं। इस फ़िल्म से सारा ने डेब्यू किया था। 

अभिषेक ने फोर्ब्स से बात करते हुए कहा- "आप इससे आसानी से उबर नहीं सकते... आपको इसके लिए कोशिश करनी होगी। यह देश के उन प्रतिभाशाली लोगों को क्या संदेश देता है, जो उतने साधन वाले नहीं है, सिर्फ़ एक्टर्स ही नहीं? उनके लिए यह कितना निराशाजनक है। हमें लोगों के मनोबल को वापस दिलाना होगा। यह एक व्यक्ति का नुक़सान तो है ही, साथ ही सामूहिक क्षति है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Abhishek kapoor (@gattukapoor)

सुशांत के क़रीबी होने के नाते अभिषेक उनके निधन से इंडस्ट्री को सीखने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहते हैं- बिज़नेस के लोगों को बिज़नेस करना चाहिए और रचनाशील लोगों को उनका काम करने दिया जाए। जो जैसा है, उसका वैसे ही सम्मान किया जाना चाहिए। नहीं तो, यह वाकई ज़हरीला हो जाता है। एक्टर्स, कलाकारों, रचनाकारों के लिए बेहतर माहौल होना चाहिए। उन्हें इस प्रक्रिया में बहुत चीज़ों के गुजरना पड़ता है। ज़्यादातर मामलों में वो कुछ मौलिक क्रिएट करते हैं। 

अभिषेक सुशांत के निधन से उबर नहीं सके हैं। उन्होंने कहा- सुशांत की विरासत सितारों में है। अब वो वहीं है। वो उन्हें विज्ञान से बहुत प्रेम था। जिन लोगों को सुशांत के काम से प्यार है, वो उनकी विरासत जीवित रखेंगे। अब वो सिर्फ़ अपने काम नहीं, बहुत सी बातों के लिए जाने जाते हैं। 

बता दें, सुशांत ने धारावाहिक पवित्र रिश्ता के बाद 2013 में आयी काय पो चे से फ़िल्मों में अपना करियर शुरू किया था। इस फ़िल्म में राजकुमार राव और अमित साध उनके साथ पैरेलल लीड रोल में थे। उन्होंने बतौर सक्षम अभिनेता अपनी पहचान कायम की थी।