Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Swayamvar Mika Di Vohti: मीका सिंह को स्वयंवर में पसंद आई ये लड़की, शो के अंत में बनाएंगे अपनी दुल्हनिया?

Swayamvar Mika Di Vohti बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह अब शादी करके सेटल होना चाहते हैं जिसके लिए वे इन दिनों स्वयंवर का सहारा लेकर अपने लिए दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। जहां उन्हें कोई पसंद भी आ गई है।

By Vaishali ChandraEdited By: Updated: Mon, 11 Jul 2022 05:21 PM (IST)
Hero Image
Swayamvar Mika Di Vohti, Star Bharat Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपनी जीवनसंगिनी की खोज में निकले हुए हैं। मीका शो स्वयंवर- मीका दी वोहटी के जरिए अपने लिए परफेक्ट दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। इस स्वयंवर में शामिल होने के लिए पूरे देश से लड़कियां आईं हैं, जो अपने स्किल और खूबसूरती से सिंगर को इंप्रेस करने में लगी हुई हैं। शो को लेकर अब खबरें आ रही हैं कि मीका को स्वयंवर की एक कंटेस्टेंट पसंद आ गई है और मीका उससे शो के अंत में शादी भी कर सकते हैं। हाल ही में ये कंटेस्टेंट अपनी कुकिंग स्किल से मीका का दिल जीतते हुए भी नजर आई थी।

शो की इस कंटेस्टेंट ने स्वयंवर के शुरुआत से ही काफी अच्छा परफॉर्म किया है और लगातार अपनी मीठी बोली और स्किल से मीका के करीब आती चली जा रही हैं। यहां बात स्वयंवर- मीका दी वोहटी की कंटेस्टेंट नीत महल की हो रही हैं। नीत महल भी मीका की तरह ही पंजाबी से हैं और चंढ़ीगड़ की रहने वाली हैं। नीत प्रोफेशन से मॉडल हैं और कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। यहा तक कि नीत ने कई बार मीका के साथ भी काम किया है और दोनों की एक-दूसरे से पहले से ही अच्छी जान पहचान है। अब स्वयंवर में दोनों को एक बार फिर साथ आने का मौका मिला। जिसका नीत ने पूरा फायदा उठाया और सिंगर को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा।

View this post on Instagram

A post shared by STAR Bharat (@starbharat)

स्टार भारत के इस शो में, हाल ही के एपिसोड में नीत ने अपनी कुकिंग स्किल दिखाई थी, जिससे उनकी खाना बनाने की खूबी भी बाहर निकल करके आई और सभी को पता चला कि नीत एक बेहतरीन कुक हैं। नीत ने मीका के लिए खीर बनाई थी, जिसे खाने के बाद सिंगर इतना इंप्रेस हुए कि नीत की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए और उनके लिए कई सारी अच्छी बातें कही।

View this post on Instagram

A post shared by STAR Bharat (@starbharat)