Move to Jagran APP

New Year 2023 के जश्न के मौके पर स्विगी ने डिलीवर की 3.5 लाख बिरयानी, सबसे ज्यादा पसंद की गई यह वैरायटी

New Year 2023 नए साल की शुरुआत के मौके पर फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। 31 दिसंबर 2022 की रात इस ऐप पर लाखों की संख्या में बिरयानी के ऑर्डर डिलीवर किए गए। सबसे ज्यादा इस वैरायटी के लिए ऑर्डर आए।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Sun, 01 Jan 2023 05:36 PM (IST)
Hero Image
File Photo of Biryani. Photo Credit: India Muslim History
नई दिल्ली, जेएनएन। 31 दिसंबर, 2022 की रात को फूड डिलीवरी ऐप स्विगी (Swiggy) पर 20-30 या हजारों की संख्या में नहीं, बल्कि लाखों की संख्या में बिरयानी के लिए ऑर्डर आए। 2022 के आखिरी दिन को धूमधाम से और टेस्टी फूड के साथ सेलिब्रेट करने के लिए अकेले स्विगी पर 3.5 लाख बिरयानी के ऑर्डर डिलीवर किए गए। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। स्विगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी शेयर की है। यह तो सिर्फ बिरयानी की बात है। नए साल के जश्न पर खिचड़ी और पिज्जा के ऑर्डर भी कुछ कम नहीं आए थे।

60,000 से अधिक पिज्जा के ऑर्डर

रात 10 बजकर 25 मिनट तक ऐप ने देश भर में 60,000 से अधिक पिज्जा ऑर्डर डिलीवर किए। Swiggy के ट्विटर पोस्ट के अनुसार, किए गए सर्वे में यह बताया गया है कि हैदराबादी बिरयानी (Hyderabadi Biryani) के लिए 75.4 फीसदी ऑर्डर आए, लखनऊ से 14.2 फीसदी और कोलकाता से 10.4 फीसदी ऑर्डर आए थे। इन सभी ऑर्डर्स को राजधानी ट्रेन की स्पीड की तरह डिलीवर किया गया। पीटीआई भाषा को दी गई जानकारी में बताया गया है कि 3.5 लाख ऑर्डर के साथ सबसे ज्यादा डिलीवरी बिरयानी की हुई है। 

उधर, पिज्जा डिलीवरी पर स्विगी ने बताया की 61,287 पिज्जा डिलीवर किए गए। उन्होंने ट्वीट किया, '@dominos_india ने 61,287 पिज्जा डिलीवर किए, हम सब सिर्फ कल्पना कर सकते हैं कि कितने ऑरिगैनो के पैकेट्स जा चुके होंगे।'

इतने हुए कुल ऑर्डर

ऐप ने शनिवार शाम 7 बजकर 20 मिनट पर 1.65 लाख बिरयानी ऑर्डर की डिलीवरी की। हैदराबाद में सबसे ज्यादा बिरयानी बेचने वाले रेस्तरां में एक बावर्ची ने 31 दिसंबर, 2021 में नए साल की पूर्व संध्या पर प्रति मिनट दो बिरयानी डिलीवर किया था। 31 दिसंबर, 2022 पर नए साल की पूर्व संध्या पर इसी तरह की डिमांड को समय पर पूरा करने के लिए 15 टन स्वादिष्ठ व्यंजन तैयार किए। 

12,344 लोगों ने मंगवाई खिचड़ी

कंपनी ने यह भी बताया कि शनिवार शाम 7 बजे तक स्विगी इंस्टाग्राम पर चिप्स के 1.76 लाख पैकेट ऑर्डर किए गए थे। पूरे देश में लगभग 12,344 खिड़ची के ऑर्डर डिलीवर किए गए। स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कल शाम एक ट्वीट में कहा कि पार्टी शुरू होने से पहले ही एक तेज शुरुआत के लिए तैयार है – हम पहले ही 1.3 मिलियन से अधिक ऑर्डर दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: New Year 2023: बिपाशा बसु ने दी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं, बेटी देवी के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो

यह भी पढ़ें: Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद वापसी के लिए तैयार आमिर खान, Jr. NTR के साथ इस फिल्म में करेंगे धमाका!