Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tamannaah Bhatia के बिजनेसमैन पति से मिलिए, देखकर उड़ जाएंगे होश, देखें तस्वीरें

Tamannaah Bhatia Husband तमन्ना भाटिया ने अपने बिजनेसमैन पति से भेंट करवाई है। इसके साथ उन्होंने अपनी शादी की खबरों पर भी विराम लगा दिया है। तमन्ना भाटिया हाल ही में फिल्म बबली बाउंसर में नजर आई थी।

By Jagran NewsEdited By: Rupesh KumarUpdated: Wed, 16 Nov 2022 09:15 PM (IST)
Hero Image
Tamannaah Bhatia Husband: तमन्ना भाटिया फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Tamannaah Bhatia Husband: फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने 'हसबैंड' की तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी है। दरअसल उन्होंने शादी की खबरों पर विराम लगाया है और ऐसा करने के लिए उन्होंने एक अनोखा प्रयोग सोशल मीडिया पर किया है। इसकी फैंस भी जमकर सराहना कर रहे है।

तमन्ना भाटिया ने अपनी इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर की है

तमन्ना भाटिया ने अपनी इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर की है। इसमें से एक में वह साड़ी पहने नजर आ रही है और पूछ रही है क्या वाकई। वहीं दूसरी वीडियो में वह एक लड़के की भेष में नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मैं मेरे बिजनेसमैन पति से मिलवा रही हूं।' इसके साथ उन्होंने तीन हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। वहीं उन्होंने मैरिज रुमर्स और एव्रीवन स्क्रिप्टिंग माई लाइफ जैसे हैशटैग भी लगाए है।

यह भी पढ़ें: Hum Aapke Hain Koun दर्शकों को पहले सप्ताह में नहीं आई थी पसंद, प्रीमियर पर बीच शो से निकले थे लोग

तमन्ना भाटिया ने वीडियो के साथ शादी की खबरों पर भी विराम लगा दिया है

तमन्ना भाटिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके साथ उन्होंने शादी की खबरों पर भी विराम लगा दिया है। दरअसल यह खबरें बड़ी तेजी से फैल रही थी कि फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जल्द किसी बिजनेसमैन से शादी कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Actor Krishna Funeral: महेश बाबू के पिता कृष्णा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन, भावुक हुए फैंस

तमन्ना भाटिया फिल्म बबली बाउंसर में नजर आई थी

तमन्ना भाटिया फिल्म एक्ट्रेस है। वह हाल ही में फिल्म बबली बाउंसर में नजर आई थी। इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया है। तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड के अलावा साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। वह फिल्म बाहुबली में भी नजर आई थी। तमन्ना भाटिया का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। तमन्ना भाटिया की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। वह काफी खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते है। तमन्ना की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है।