Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CBFC Bribe Case: साउथ एक्टर ने मुंबई CBFC पर लगाया घूस का आरोप, सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने दिये जांच के आदेश

CBFC Bribe Case तमिल फिल्मों के एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल ने हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) पर घूस लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर सीबीएफसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कई सबूत भी शेयर किये हैं। जिसके बाद सूचना व प्रसारण मंत्रालय की तरफ से जांच के आदेश दिए गए हैं।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Fri, 29 Sep 2023 03:59 PM (IST)
Hero Image
तमिल एक्टर विशाल ने CBFC पर लगाया करप्शन का आरोप/ फोटो- ट्विटर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। CBFC Bribe Case: साउथ सिनेमा के एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल कृष्णा रेड्डी (Vishal Krishna Reddy) ने सेंसर बोर्ड (Censor Board) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। विशाल मुख्य रूप से तमिल सिनेमा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने चेल्लामे, दिशूम और सत्यम जैसी कई फिल्मों में किया है। उनकी तमिल फिल्म 'मार्क एंटनी' 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

हाल ही में विशाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वह अपनी फिल्म 'मार्क एंटनी' को हिंदी में भी रिलीज करना चाहते थे, जिसके सर्टिफिकेट के लिए उन्होंने सेंसर बोर्ड को तीन लाख से ज्यादा रुपए दिए थे।

एक्टर ने सेंसर बोर्ड पर घूस लेने का आरोप लगाते हुए अपने ट्वीट में महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस पर एक्शन लेने की गुजारिश की। उनके इस ट्वीट सूचना व प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने भी जवाब दिया है।

विशाल ने CBFC पर लगाए घूस लेने के आरोप

तमिल स्टार प्रभास ने ट्वीट करते हुए लिखा

"सिल्वर स्क्रीन पर भ्रष्टाचार दिखाना सही है, लेकिन असल जिंदगी में नहीं। खासकर के सरकारी अधिकारी करें तो ये डाइजेस्ट नहीं हो सकता। मुंबई के CBFC के ऑफिस में इससे ज्यादा गलत हो रहा है। मार्क एंटनी को हिंदी में रिलीज करने के लिए मैंने 6.5 लाख रुपए दिए थे। जिसमें से तीन लाख स्क्रीनिंग और 3.5 लाख सर्टिफिकेट के लिए पे किये थे। मैंने ऐसी सिचुएशन कभी भी मेरे करियर में नहीं देखी है। मेरे पास कोई विकल्प नहीं था, इसलिए मीडिएटर के जरिये ये डील हुई थी, क्योंकि फिल्म आज रिलीज होनी थी। मैं ये बात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नोटिस में लाना चाहता हूं। ये मैं अपने लिए नहीं कर रहा हूं, बल्कि भावी निर्माताओं के लिए कर रहा हूं । मेरी मेहनत की कमाई करप्शन में चली जाए, ऐसा नहीं होने दूंगा। मैंने नीचे सारे सबूत शेयर किये हैं। उम्मीद करता हूं कि सच की जीत हो"।

सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

विशाल ने अपने पोस्ट के साथ सबूत के तौर पर उन बैंक अकाउंट की डिटेल भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने पैसा जमा कराया था। 

उनके पोस्ट के बाद सूचना व प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने जवाब दिया है और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

MIB ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "विशाल ने CBFC में जो करप्शन के बारे में बताया वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार करप्शन करने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है, जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Jailer Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की 'जेलर' लाई सुनामी, 10 दिन में कमाई 500 करोड़ के पार

मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग की तरफ से एक सीनियर ऑफिसर को मुंबई भेजा गया है, जो खुद इसकी जांच करेंगे। हम आप लोगों से यही गुजारिश करना चाहते हैं कि मिनिस्ट्री के साथ सहयोग कीजिए और हमें जानकारी दीजिये।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni ने अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म का ट्रेलर किया लॉन्च, ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा 'Lets Get Married'