Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya में शाहिद-कृति के अलावा नजर आई ये एक्ट्रेस, मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी को रिलीज हुई है। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म में मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। मूवी में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा ये एक्ट्रेस भी कैमियो करती हुई नजर आ रही हैं।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Fri, 09 Feb 2024 02:27 PM (IST)
Hero Image
TBMAUJ: शाहिद-कृति की फिल्म में इस एक्ट्रेस ने किया कैमियो / फोटो- IMDB

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 9 फरवरी 2024 को इस फिल्म ने थिएटर में दस्तक दी है। ये पहली बार है जब शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी किसी फिल्म में नजर आई है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में शाहिद कपूर कृति के प्यार में उलझते हुए नजर आ रहे हैं, जो मूवी में एक रोबोट बनी हुई हैं।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो हर कोई बस ये जानने के लिए बेकरार था कि एक इंसान और रोबोट की लव स्टोरी में क्या कुछ खास होगा, जिसका खुलासा आज थिएटर में हो गया। लेकिन फिल्म की रिलीज के साथ मेकर्स ने फैंस को एक और सरप्राइज दिया है। इस फिल्म में कृति सेनन के अलावा एक और हीरोइन नजर आईं।

कृति-शाहिद की फिल्म में नजर आईं ये एक्ट्रेस

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने लोगों का दिल तो जीता, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म क्या कमाल करेगी, ये वक्त बताएगा। इस बीच ही मेकर्स ने शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म में एक सरप्राइज छुपाकर रखा था, जिसका खुलासा जब फिल्म थिएटर में रिलीज हुई तब खुला।

यह भी पढ़ें: TBMAUJ Review: जिया लुभाती है या कहानी उलझाती है? कैसी है शाहिद कपूर और कृति सेनन की पर्दे पर केमिस्ट्री?

इस फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन के अलावा जाह्नवी कपूर भी कैमियो करती हुई नजर आ रही हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर के साथ उनका एक छोटा सा रोल है। वह फिल्म में शाहिद कपूर की कलिग बनी हुई हैं। एक फैन ने भी फिल्म से जाह्नवी कपूर का लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

तेरी बातों में उलझा जिया पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में लगभग 44 हजार के करीब टिकट बिकी थी। दिनेश विजन के मैडॉक प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही लगभग 1 करोड़ की कमाई कर ली थी।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के क्रेज को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर 7 से 8 करोड़ तक का बिजनेस करेगी।

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor की किस्मत के चमके सितारे, jr Ntr के बाद अब इन दो साउथ सुपरस्टार्स के साथ करेंगी काम