Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैपराजी पर फूटा भूमि पेडनेकर का गुस्सा, फोटो खींचने के लिए किया मना

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 10:35 PM (IST)

    Bhumi Pednekar Video मशहूर बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनेकर अपने बिंदास अंदाज के लिए काफी जानी जाती हैं। लेकिन फिलहाल भूमि का एक अलग रूप देखने को मिला है। थैंक्यू फॉर कमिंग मूवी एक्ट्रेस का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है जिसमें वह पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। भूमि का ये वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है।

    Hero Image
    पैपराजी पर निकला भूमि का गुस्सा (Photo Credit-instagram)

    नई दिल्ली जेएनएन: Bhumi Pednekar Furious On Paparazzi: 'दम लगा के हईशा' और 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वालीं भूमि पेडनेकर किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए एक्ट्रेस काफी मशहूर हैं। लेकिन फिलहाल भूमि का नाम किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूमि पेडनेकर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी पर भड़कती हुईं नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री उन्हें फोटो क्लिक करने के लिए भी मना करती दिखाई दे रही हैं।

    पैपराजी पर भड़कीं भूमि पेडनेकर

    अक्सर देखा जाता है कि भूमि पेडनेकर अपने दिलखुश मिजाज से लिए काफी फेमस हैं। लेकिन इस लेटेस्ट वीडियो के बाद फैंस की धारणा बदलती हुई नजर आ सकती है। वूम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह मुंबई जुहू के एक सैलून से बाहर निकलती हुईं दिखाई दे रही है। ऐसे में मौके पर मौजूद पैपराजी को देखकर वह अपना चेहर छुपाती हैं और फोटो खींचने के लिए मना करती हैं, लेकिन पैपराजी नहीं मानते हैं और गुस्से में झल्लाकर वापस पीछे की ओर मुड़ जाती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)

    कुछ देर बाद बिना कुछ बोले गुस्से में वह अपनी कार में बैठ जाती हैं। ये पहला मौका नहीं है जब भूमि इस तरह से पैपराजी पर भड़की हैं, इससे पहले भी पैपराजी उनके गुस्से का सामना कर चुके हैं।

    भूमि पेडनेकर का वर्क फ्रंट

    आखिरी बार भूमि पेडनेकर को विक्की कौशल स्टारर ओटीटी फिल्म गोविंदा नाम मेरा में देखा गया था। हाल ही में भूमि की अपकमिंग फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग का ऐलान हुआ है।

    एक्ट्रेस की ये फिल्म मल्टी स्टारर मूवी है, जिसमें शहनाज गिल, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिवानी बेदी जैसी कई अदाकारा मौजूद हैं। बता दें कि 6 अक्टूबर 2023 को भूमि पेडनेकर की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।