Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhiku Mhatre Returns: सूट-बूट में हुई 'भीकू म्हात्रे' की वापसी, मनोज बाजपेयी के वीडियो से बढ़ी फैंस की बेकरारी

Bhiku Mhatre Returns सत्या में गैंगस्टर भीकू म्हात्रे का किरदार निभाने वाले मनोज बाजपेयी ने कुछ ऐसे संकेत दिये हैं कि भीकू की वापसी के कयास शुरू हो गये हैं। वीडियो में मनोज का बिल्कुल अलग रूप नजर आ रहा है।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Fri, 25 Nov 2022 08:24 PM (IST)
Hero Image
Manoj Bajpayee Hints Return Of Bhiku Mhatre. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई का किंग कौन... भीकू म्हात्रे! सालों पहले समंदर किनारे एक चट्टान पर खड़े होकर मनोज बाजपेयी ने सब यह संवाद बोला था तो देखने वालों ने एक रोमांच महसूस किया था, जिसे आज भी महसूस किया जाता है। राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या मनोज के करियर का वो मोड़ है, जिसका इंतजार हर अभिनेता को रहता है। इस फिल्म ने मनोज की अभिनय क्षमता को पूरी शिद्दत से पेश किया।

गैंगस्टर भीकू म्हात्रे की वो छवि मनोज के फैंस के जहन में आज भी बसी है। ऐसे में अगर भीकू म्हात्रे के लौटने के संकेत मिलें तो फैंस का जोश में आना स्वाभाविक है। मनोज बाजपेयी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट करके फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया।

रिटर्न ऑफ भीकू म्हात्रे

यह भी पढ़ें: Bhediya- 3D में रिलीज होने वाली वरुण धवन की तीसरी फिल्म, जानें- देश में कब हुई थी 3डी की शुरुआत?

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

इस वीडियो की शुरुआत में लिखा आता है- द रिटर्न ऑफ भीकू म्हात्रे। इसके बाद मनोज की एंट्री होती है, मगर यह भीकू सत्या के भीकू से बिल्कुल अलग है। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में सूट-बूट पहने मनोज के हाथ में गोल्डन पिस्तौल है। इस पिस्तौल के अलावा बाकी सब कुछ श्याम-श्वेत है। वीडियो के साथ मनोज ने लिखा है- भीकू म्हात्रे इज बैक। इस पर कई सेलेब्स ने कमेंट किये हैं।

अमोल पाराशर ने लिखा- बाप रे। वहीं, मिलाप जवेरी ने लिखा- मुंबई का किंग। संजय सूरी ने लिखा- यह क्या है गुरुजी। इंतजार रहेगा। कई फैंस ने मनोज से वीडियो को लेकर सवाल किये हैं। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह किसी सीरीज का एलान है या किसी फिल्म का या सत्या का सीक्वल आ रहा है।

वैसे, अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि यह वीडियो मनोज के नये गाने का टीजर हो सकता है, क्योंकि इसमें उन्होंने हिट्ज म्यूजिक को टैग किया है, जो एक म्यूजिक कम्पनी है। मनोज का सिंगिंग टैलेंट चाहने वाले 2020 में देख चुके हैं, जब उनका गाना मुंबई में का बा रिलीज हुआ था। इस भोजपुरी गाने से मनोज ने बतौर सिंगर डेब्यू किया था। मुंबई में का बा गाना हिट रहा था। इसका वीडियो अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

फिलहाल दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार उनकी वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन का है। हाल ही में मनोज ने बताया था कि इसकी शूटिंग अगले साल ही शुरू हो सकेगी। द फैमिली मैन सीरीज में मनोज सीक्रेट एजेंट श्रीकांत तिवारी के रोल में हैं। 

सत्या 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लीड रोल दक्षिण भारतीय कलाकार जेडी चक्रवर्ती और उर्मिला मातोंडकर ने निभाये थे। मनोज बाजपेयी सहयोगी किरदार में थे, मगर भीकू म्हात्रे को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। फिल्म में शेफाली शाह मनोज के अपोजिट थीं।

यह भी पढे़ं: Avatar 2 Advance Booking- एडवांस बुकिंग खुलते ही 'अवतार 2' के लिए दिखी बेताबी, 3 दिनों में बिके 15 हजार टिकट