Move to Jagran APP

The Family Man Season 3: नई चुनौती और नई जिम्मेदारियों के साथ फिर नजर आएंगे श्रीकांत तिवारी, अगले सीजन को लेकर मनोज बाजपेयी ने दिए ये संकेत

The Family Man Season 3 द फैमिली मैन वेब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग अगले साल शुरू करने वाले मनोज ने शो में श्रीकांत तिवारी का रोल निभाया है। वह कहते हैं कि कलाकार कभी अपने किरदार के साथ सहज नहीं होता है। दूसरे सीजन में श्रीकांत तिवारी एक अलग दुनिया में जा चुका है। कई घटनाएं घट चुकी हैं। मैं कोई एक्सीडेंटल एक्टर नहीं हूं।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 27 Dec 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
The Family Man Season 3: मैं कोई एक्सीडेंटल एक्टर नहीं हूं- मनोज बाजपेयी

एंटरटेनमेंट न्यूज, नई दिल्ली। कई बार लंबे समय तक एक ही पात्र से जुड़े रह पाना या तो टीवी में संभव हो पाता है या फिर वेब सीरीज के सीजन में। ऐसे में कलाकार भी उस पात्र में सहज हो जाते हैं। हालांकि अभिनेता मनोज बाजपेयी इससे अलग सोच रखते हैं।

श्रीकांत तिवारी जीवन में आगे जा चुका है

द फैमिली मैन वेब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग अगले साल शुरू करने वाले मनोज ने शो में श्रीकांत तिवारी का रोल निभाया है। वह कहते हैं कि कलाकार कभी अपने किरदार के साथ सहज नहीं होता है। दूसरे सीजन में श्रीकांत तिवारी एक अलग दुनिया में जा चुका है। कई घटनाएं घट चुकी हैं। मैं कोई एक्सीडेंटल एक्टर नहीं हूं। पूरी तैयारी करके सेट पर जाता हूं। बहुत मेहनत करता हूं। सीजन 1 करने से पहले बहुत मेहनत हुई थी। सीजन 2 को जब शुरु कर रहे थे, तो सीजन 1 को देखना पड़ा। फिर सीजन 2 की कहानी को पढ़ना उसकी तैयारी करना, अब श्रीकांत तिवारी जीवन में आगे जा चुका है।

सीजन 3 में होंगी नई चुनौतियां

अब उसके परिवार के साथ उसके समीकरण बदल चुके हैं। नए तरीके की चुनौतियों का सामना कर रहा है। उसी तरीके से सीजन 3 में नई चुनौतियां होंगी। क्या वह उसी तरह का इंसान रहेगा या चुनौतियों के कारण बदल जाएगा या टूट जाएगा, कई सारी चीजें एक इंसान के जीवन में होती हैं। जब मैं तीस साल का था तब की चुनौतियां चालीस की उम्र में पहुंचने पर बदल गई थी। अब 50 में अलग है। चुनौतियों से कोई भी सहज नहीं होता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, आपमें घबराहट कम होती है, उससे लड़ने की मानसिक शक्ति आती है। मेरा करार इस शो के साथ चार सीजन का है, वह तो मैं पूरा करूंगा ही।

यह भी पढ़ें- जीवन को कैसे बनाएं आसान... PM Modi देंगे मुख्य सचिवों को ज्ञान, 28-29 दिसंबर तक दिल्ली में होगा सेमिनार

यह भी पढ़ें- Salman Khan Birthday: सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए घर के बाहर इकट्ठा हुए फैंस, सभी को भाई की एक झलक का इंतजार