Move to Jagran APP

Raj Kapoor Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के महानतम शोमैन ने क्लैपर-बॉय के रूप में की थी करियर की शुरुआत

Raj Kapoor Death Anniversaryराजकपूर का 63 वर्ष की आयु में 2 जून 1988 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्हें हिंदी सिनेमा के महानतम शोमैन के रूप में जाना जाता था। अपने करियर की शुरुआत उन्‍होंने क्लैपर-बॉय के रूप में की थी।

By Babita KashyapEdited By: Updated: Thu, 02 Jun 2022 12:03 PM (IST)
Hero Image
Raj Kapoor Death Anniversary: राज कपूर को 'हिंदी सिनेमा के महानतम शोमैन' के रूप में जाना जाता है।
नई दिल्‍ली, जेएनएन। अभिनेता-निर्देशक-निर्माता राज कपूर को 'हिंदी सिनेमा के महानतम शोमैन' के रूप में जाना जाता है। अपने शानदार करियर में, उन्होंने बॉलीवुड को आवारा, बरसात, श्री 420, संगम जैसी कई शानदार फिल्‍में दी। राज कपूर का 63 वर्ष की आयु में 2 जून, 1988 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। राज कपूर फिल्म जगत के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने न केवल परदे के पीछे बल्कि ऑन स्क्रीन भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था।

1- क्या आप जानते हैं कि अभिनेता राज कपूर का मंच पर क्‍या नाम था? उनका असली नाम रणबीर राज कपूर था। राज सभी कपूर भाइयों का मध्य नाम था। शम्मी कपूर का पूरा नाम शमशेर राज कपूर था, जबकि शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज था। बता दें कि राज कपूर ने अपना पहला नाम अपने पोते रणबीर कपूर को दिया है।

2 - राज कपूर ने अपने करियर की शुरुआत विषकन्‍या के सेट से क्लैपर-बॉय के रूप में की थी, जिसे किदार शर्मा ने डायरेक्ट किया था।

3 - दिलीप कुमार की शादी में बारात का नेतृत्व पृथ्वीराज कपूर, देव आनंद और राज कपूर ने किया था।

4- आवारा तीन पीढ़ियों को कास्ट करने वाली पहली फिल्म थी। 1951 में रिलीज़ हुई, आवारा में कपूर की तीन पीढ़ियों - दीवान बशेश्वरनाथ (राज कपूर के दादा), पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर को दिखाया गया था। इसे बाद में रणधीर कपूर ने कल आज और कल के साथ दोहराया, जिसमें खुद, पिता राज कपूर और दादा पृथ्वीराज कपूर थे।

5- राज कपूर नरगिस को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे। राज कपूर नरगिस से बहुत प्यार करते थे लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे।

6- साल 1948 में राज कपूर ने अपना प्रोडक्शन हाउस 'आरके फिल्म्स' की स्थापना की थी। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहली हिट फिल्म 'बरसात' थी। 'आरके फिल्म्स' का लोगो नरगिस और राज कपूर के एक सीन से प्रेरित है, जिसमें राज कपूर नरगिस को पकड़े हुए हैं।

7- महज 24 साल की उम्र में राज कपूर ने डायरेक्शन की तरफ रुख किया। राज कपूर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म 'आग' थी।

8- 'मेरा नाम जोकर' फिल्म को बालीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्म माना जाता है। 'मेरा नाम जोकर' बालीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें एक नहीं बल्कि दो इंटरवेल हैं। यह फिल्म साढ़े चार घंटे की हैं।

9- राज कपूर की 20 से ज्यादा फिल्मों में शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने म्यूजिक दिया था। राज कपूर की फिल्मों में ज्यादातर गाने मुकेश और मन्ना डे ने ही गाए हैं। कहा जाता है कि जब मुकेश का निधन हो गया था तो राज कपूर ने कहा था कि 'मैंने अपनी आवाज को खो दिया है।'

10- 3 नेशनल अवॉर्ड, 11 फिल्म फेयर, पद्मम भूषण और दादासाहब फालके अवॉर्ड राज कपूर के नाम हैं। राज कपूर का निधन 2 जून 1988 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह लंबे समय से अस्थमा से पीड़ित थे।