Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

टीना अंबानी की भतीजी Antara Marwah ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, वायरल हुआ वीडियो

Tina Ambani Niece Antara Marwah Baby Bump टीना अंबानी की भतीजी अंतरा मारवाह ने मुंबई में एक फैशन शो में भाग लिया है। इसमें वह अपनी बेबी बंप भी दिखाती नजर आ रही है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर व वायरल हो गया है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Fri, 10 Mar 2023 08:51 PM (IST)
Hero Image
Tina Ambani Niece Antara Marwah Baby Bump: टीना अंबानी की रिश्तेदार है अंतरा मारवाह।

नई दिल्ली, जेएनएन। Tina Ambani Niece Antara Marwah Baby Bump: फिल्म एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मारवाह ने मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में भाग लिया है। इस अवसर पर उनके साथ अंशुला कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और अनैता श्रॉफ अदाजानिया ने भी वॉक किया था। हालांकि खास बात यह है कि अंतरा मारवाह अपनी बेबी बंप को लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर फ्लॉन्ट करती नजर आई। 

अंतरा मारवाह एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी भी है

दरअसल अंतरा मारवाह प्रेग्नेंट है और वह एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी भी है। अब उन्होंने बेबी बंप के साथ लैक्मे फैशन वीक में भाग लिया है। सभी लोग उनका कॉन्फिडेंस देखकर दंग रह गए। उन्होंने सिमरी ड्रेस पहन रखी थी। अंतरा मारवाह ने फुल स्लीव क्रॉप टॉप प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने शॉर्ट्स पहन रखी थी। उनका परिवार दर्शक दीर्घा में बैठा हुआ था। फैशन शो के दौरान मोहित मारवाह को भी देखा जा सकता है।

Uorfi Javed के पीछे पड़ा क्रेजी स्टॉकर, शादी को लेकर करने लगा परेशान, फिर हुई 'राणा नायडू' की एंट्री और...

View this post on Instagram

A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)

अंतरा मारवाह टीना अंबानी की भतीजी है

अंतरा मारवाह बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की भतीजी है। वहीं, मोहित मारवाह संदीप मारवाह के बड़े बेटे हैं जो कि अनिल कपूर और बोनी कपूर के रिश्तेदार है। उन्होंने 2014 में फगली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2017 में उन्होंने राग देश नामक फिल्म में एक सैनिक की भूमिका निभाई थी, जिसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया था। 

Oscar 2023 में जूनियर एनटीआर और राम चरण नाटू- नाटू गाने पर नहीं करेंगे परफॉर्म, कारण जानकर टूट जाएगा दिल

View this post on Instagram

A post shared by Antara Motiwala Marwah (@antara_m)

मोहित और अंतरा ने फरवरी 2018 में यूएई में शादी की थी

मोहित और अंतरा ने फरवरी 2018 में यूएई में शादी की थी। इसी शादी में श्रीदेवी का निधन हो गया था। इसके पहले होली पर अंतरा ने कई तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उनकी बेटी भी नजर आई थी। वहीं, फैशन शो में अंशुला कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई लोगों को स्पॉट किया गया। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला का भी समर्थन करते नजर आए थे। उनका वीडियो काफी पसंद किया गया है। इसपर कई फैंस ने कमेंट्स भी किए है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)