Year Ender 2022: 'केजीएफ चैप्टर 2' से 'विक्रम वेधा' तक, यह हैं इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म्स
Year Ender 2022 इस साल हिंदी फिल्मों की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का बोलबाला ज्यादा बना रहा। केजीएफ चैप्टर 2 से लेकर दृश्यम 2 तक इस साल रिलीज होने वाली इस तरह की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस झंडे गाड़े।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के लिए यह साल टफ रहा। अगर 2022 की फिल्मों को देखें, तो अधिकतर फ्लॉप रहीं। 'बच्चन पांडे' से लेकर 'लाल सिंह चड्ढा' तक बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस लिस्ट में हम आपको 2022 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग भारतीय फिल्मों के बारे में बताएंगे। इनमें हिंदी में डब की गई साउथ की मूवीज भी शामिल हैं।
केजीएफ चैप्टर 2
प्रशांत नील की फिल्म आज भी कई बड़ी फिल्मों की रिलीज के बावजूद टॉप पर बनी हुई है। 100 करोड़ के बजट पर बनी यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। पहले ही दिन इस फिल्म ने 53.95 करोड़ का बिजनेस किया था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस लिहाज से यह फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग में ओवरऑल दूसरे नंबर पर है। यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ग्रॉसिंग फिल्म बन गई।
ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया फिल्म रिलीज से पहले बॉयकॉट के कटघरे में थी। मगर फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन ठीकठाक कलेक्शन कर कुछ दिनों में आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में अपना रास्ता बना लिया। 'ब्रह्मास्त्र' की पहले दिन की कमाई 36 करोड़ थी। इसी के साथ फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी रही। 'ब्रह्मास्त्र' का कुल कलेक्शन 254 करोड़ के आसपास रहा।
आरआरआर (हिंदी)
एसएस राजामौली ने 'बाहुबली' सीरीज के बाद दर्शकों को 'आरआरआर' जैसी धमाकेदार फिल्म से इंटरटेन किया। यह फिल्म इतनी पसंद की गई कि दुनिया भर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। फिल्म का कुल बजट 550 करोड़ था। हालांकि, इसके पहले दिन की ओपनिंग 20 करोड़ के आसपास थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 772.1 करोड़ का शानदार बिजनेस किया।
दृश्यम 2
अजय देवगन स्टारर बीएफ फिल्म अब भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। यह फिल्म 50 करोड़ के बजट पर बनी है और रिलीज के एक हफ्ते के अंदर इसने वजह से ज्यादा की कमाई कर डाली। लेकिन पहले दिन का कलेक्शन देखें तो 'दृश्यम 2' ने 15.38 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फिल्म इस साल की कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन कर उभरी।
राम सेतु
अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन दिवाली के दिन रिलीज का इस फिल्म को फायदा जरूर मिला। फिल्म फ्लॉप थी मगर पहले दिन इसने कम से कम 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिर भी फिल्म 73 करोड़ का बिजनेस कर पाने में कामयाब रही।
भूल भुलैया 2
'वेलकम' और 'रेडी' जैसी फिल्में बना कर दर्शकों का इंटरटेनमेंट करने वाले अनीस बजमी ने कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2' बनाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। रुह बाबा की कलाकारी और मंजूलिका का डरावना अवतार सभी को पसंद आया। हालांकि फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी गति से हुई थी। इस मूवी ने डे वन पर 14.11 करोड़ का बिजनेस किया था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 181.75 करोड़ रहा
द कश्मीर फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म रिलीज से पहले और रिलीज के बाद भी सबसे ज्यादा चर्चा की जाने वाली फिल्मों में रही। फिल्म ने तीन करोड़ की कमाई पर धीमी शुरुआत की। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 247 करोड़ का बिजनेस किया।
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी 'लाल सिंह चड्ढा' बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद सिल्वर स्क्रीन पर अपना मैजिक नहीं दिखा पाई। हालांकि, जब फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया, तो उस प्लेटफार्म पर दर्शकों को इसकी कहानी पसंद आई। फिल्म लाल सिंह चड्ढा के पहले दिन का कलेक्शन 11.70 करोड़ था। फिल्म का कलेक्शन 59.75 करोड़ के कारोबार पर खत्म हुआ।
सम्राट पृथ्वीराज
चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने यह फिल्म बनाई थी। यह मूवी कब आई और कब गई पता ही नहीं चला। पहले दिन फिल्म ने 10 करोड़ के आसपास बिजनेस किया था। हाईएस्ट ग्रॉसिंग के अनुसार कुल कलेक्शन 68.25 करोड़ रहा।
विक्रम वेधा
यह फिल्म रितिक रोशन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। विक्रम और बेताल की कहानी पर आधारित इस फिल्म की कहानी को ठीकठाक रिस्पांस मिला। रितिक रोशन की दिल को छू देने वाली परफॉर्मेंस के बावजूद पहले दिन यह फिल्म 10.58 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई। इस फिल्म को मणि रत्नम की 'PS-1' से कड़ी टक्कर मिली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 79.75 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई।
यह भी पढ़ें: Filmfare OTT Awards 2022: रॉकेट ब्वॉयज को 15 श्रेणियों में नॉमिनेशंस, बेस्ट फिल्म के लिए भिड़ेंगी दसवीं और थार
यह भी पढ़ें: Year Ender: 2022 में फेल रहे आमिर, अक्षय और कंगना समेत ये सुपरस्टार्स, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्में