Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शाह रुख खान से चिढ़े नील नितिन मुकेश ने कहा था 'शट अप', अवॉर्ड शो के वो नजारे जब सेलेब्स ने लड़ाई में की हदें पार

टेलीविजन पर आपने अवॉर्ड शो तो कई सारे देखे हैं। इन शो में सितारे मस्ती और एक दूसरे की टांग खिंचाई भी जमकर करते हैं। हालांकि इन शोज में वो मौके भी अक्सर आते हैं जब हंसी खुशी का माहौल लड़ाई झगड़े में तब्दील हो जाए। बॉलीवुड के अवॉर्ड शो के ऐसे कई किस्से रहे हैं जहां सरेआम किसी ने किसी की बेइज्जित की हो।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 26 Mar 2024 09:35 PM (IST)
Hero Image
अवॉर्ड शो से सलमान खान, अरिजीत सिंह, शाहिद कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ugliest Fights in Award Shows: फिल्मी अवॉर्ड शो में सितारों की धूम और मस्ती देखने को मिलती है। इन अवॉर्ड शो को और भी रोचक बनाते हैं आलीशान सेट, कमाल की एंकरिंग, सेलेब्स की धुंआधार परफॉर्मेंस और कुछ मस्ती भरे पल। अवॉर्ड शो के मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। मगर इस शो का हाइलाइटिंग प्वाइंट सिर्फ मौज मस्ती और अच्छी परफॉर्मेंस नहीं होती, कुछ कंट्रोवर्सी भी रही हैं, जिसके कारण उस एक पर्टिकुलर साल का अवॉर्ड शो चर्चा में रहता है।

कई बार ऐसा हुआ जब किसी बात को लेकर सेलेब्स आपस में भिड़ गए या बहस करने लगे। इसकी एक बानगी Oscar 2022 में देखने को मिली। हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था। क्रिस ने विल स्मिथ की पत्नी से जुड़ा मजाक किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अवॉर्ड शो के इतिहास में ऐसे कई किस्से हैं, जहां छोटी से छोटी बात पर सितारों के बीच जमकर भसड़ हुई। एक नजर अवॉर्ड शो के ऐसे ही किस्सों पर डालेंगे।

शाहिद कपूर-वरुण धवन

साल 2013 के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में वरुण धवन ने छोटी सी होस्टिंग की थी। तब इंडस्ट्री के टॉप 5 डांसिंग स्टार्स का नाम उन्हें लेना था, जिसमें उन्होंने अपना नाम लिया, लेकिन शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को इग्नोर कर दिया। ये बात शाहिद को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। दोनों के बीच इसी बात को लेकर वहां तू-तू मैं-मैं भी शुरू हो गई।

सलमान खान-गीतकार मिथुन

सलमान खान (Salman Khan) का पंगा किसी से भी हो और वह सुर्खियों में न आए, ऐसा हो नहीं सकता। ऐसे ही एक अवॉर्ड शो में सलमान खान ने गीतकार मिथुन पर सरेआम चिल्ला दिया था। दोनों के बीच स्टेज पर ही चिल्लम चिल्ली शुरू हो गई और सब बस देखते रह गए। दरअसल, 'बेस्ट लिरिसिस्ट' के लिए मिथुन को एक शो में इस अवॉर्ड से नवाजा गया था। लेकिन उन्हें ये बात अच्छी नहीं लगी कि आयोजनकर्ताओं ने उन्हें 6 घंटे इंतजार करवाया।

जब वह स्टेज पर गए, तो सलमान ने उन्हें अवॉर्ड दिया था। इसी के साथ मिथुन ने उन्हें अरिजीत सिंह के साथ हुए झगड़े को लेकर ताना मारा। दोनों के बीच मस्ती मजाक में ये तू-तू, मैं-मैं यहां तक बढ़ गई कि सलमान ने चिल्लाते हुए उन्हें स्टेज से जाने के लिए कह दिया। हालांकि, मिथुन भी चुप नहीं रहे। उन्होंने भी जवाब में कह दिया कि मैं आपसे नहीं डरता।

सलमान खान-अरिजीत सिंह

सलमान खान  और अरिजीत सिंह के झगड़े के बारे में तो हर कोई जानता है। 2014 में एक अवॉर्ड शो में शुरू हुआ ये झगड़ा 9 साल बाद खत्म हुआ। 'टाइगर 3' में अरिजीत सिंह ने सलमान के लिए गाना गाया। लेकिन इस पैचअप से पहले उन्हें सलमान की माफी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। 2014 में अरिजीत सिंह को अवॉर्ड दिया गया, तब वो कैजुअल कपड़ों में चप्पल पहने हुए थे। उन्होंने स्टेज पर पहुंच कर होस्ट से कहा था कि आप लोगों ने सुला दिया। सलमान ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि तुम ऐसे गाने गाओगे तो नींद तो आएगी ही न। इस अवॉर्ड फंक्शन के बाद से ही दोनों के बीच गरमागर्मी की खबरें आने लगीं।

दिलजीत दोसांझ-हर्षवर्धन कपूर

साल 2017 में बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'उड़ता पंजाब' के लिए दिलजीत दोसांझ ने जीता था। उसी साल हर्षवर्धन कपूर की पहली मूवी 'मिर्जिया' भी आई थी। तब उन्होंने कहा था कि ये अवॉर्ड सही शख़्स को नहीं मिला है क्योंकि दिलजीत दोसांझ इंडस्ट्री के लिए नए नहीं हैं, वो कई सालों से यहां काम कर रहे हैं। इस विवाद के बाद हर्षवर्धन कपूर ने तंज भरा एक ट्वीट कर दिलजीत से माफी मांगी थी।

शाह रुख खान-नील नितिन मुकेश

अवॉर्ड शो का एक किस्सा वह भी है, जब शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को नील नितिन मुकेश ने सरेआम 'शट अप' कह दिया था। यह तब हुआ था जब होस्ट शाह रुख और सैफ अली खान ने उनसे उनके इतने नाम का कारण पूछते हुए मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि इसमें से नाम कौन सा है और सरनेम कौना सा, इसका पता ही नहीं चलता। इस बात से चिढ़े नील नितिन मुकेश ने दोनों को मुंह बंद करने को कह दिया था।

साजिद खान-आशुतोष गोवारिकर

स्क्रीन अवॉर्ड शो में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' की बेस्ट मूवी का अवॉर्ड दिया था। इस दौरान साजिद खान ने कुछ ऐसा कहा कि आशुतोष भड़क गए। उन्होंने साजिद से कहा कि फिल्म को लेकर उनका मजाक बेइज्जत करने वाला है। जब साजिद ने कुछ बोलने की कोशिश की, तो आशुतोष ने उन्हें चुप रहने को कहा।

यह भी पढ़ें: जब Taapsee Pannu को Kangana Ranaut ने बताया था बी ग्रेड एक्ट्रेस, कहा था- 'दूसरों की रोटियों पर पलने वाले...'