Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धार्मिक स्थल खुल गये, पर मंदिर जाने से पहले सुन लें रामायण के 'राम' की यह ज़रूरी अपील

Religious Places Open in Unlock 1 देशभर में 24 मार्च को संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया था जिसके बाद धार्मिक स्थल सिनेमा हॉल रेस्टॉरेंट्स स्कूल कॉलेज बंद कर दिये गये थे।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Mon, 08 Jun 2020 07:57 PM (IST)
Hero Image
धार्मिक स्थल खुल गये, पर मंदिर जाने से पहले सुन लें रामायण के 'राम' की यह ज़रूरी अपील

नई दिल्ली, जेएनएन। लगभग तीन महीने बाद 8 जून से देश के अधिकतर राज्यों में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी गयी है। हालांकि इसके लिए कुछ गाइडलाइंस हैं, जिनका पालन करना होगा, ताकि अनलॉक 1 में कोरोना वायरस कोविड 19 के प्रसार को जितना सम्भव हो, नियंत्रित किया जा सके। ऐसे में रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने सभी भक्तों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

देशभर में 24 मार्च को संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया था, जिसके बाद धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल, रेस्टॉरेंट्स, स्कूल, कॉलेज बंद कर दिये गये थे। 8 जून से पहला अनलॉक लागू हो गया है, जिसके तहत शर्तों के साथ धार्मिक स्थल, रेस्टॉरेंट्स और मॉल खोलने की अनुमति दी गयी है। हालांकि कुछ राज्यों ने 30 जून तक धार्मिक स्थल बंद रखने का फ़ैसला किया है।

अरुण गोविल ने ट्वीट करके लिखा- आज से धार्मिक स्थन खुल गये हैं। आपकी सुरक्षा ईश्वर को प्यारी है। इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करें। इसी को अरुण ने अंग्रेजी में भी लिखा है। 

Religious places are opening from today onwards, even god bothers about your safety, hence follow all the safety measures.— Arun Govil (@arungovil12) June 8, 2020

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर कई धार्मिक और पौराणिक धारावाहिकों का पुन: प्रसारण किया गया था। इनमें रामानंद सागर की रामायण, बीआर चोपड़ा की महाभारत और श्रीकृष्णा जैसे धारावाहिक शामिल हैं। रामायण के पुन: प्रसारण को बेहद सफलता मिली। शो के एक एपिसोड ने सबसे अधिक देखे जाने वाले एपिसोड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। दूरदर्शन की व्यूअरशिप भी इस दौरान काफ़ी बढ़ी। 

 

View this post on Instagram

Leke Shri Ram ka naam, karenge dahan Lanka ka Hanuman.. #Ramayan, Aaj shaam 7.30 baje sirf StarPlus par #RamayanOnStarPlus @siyaramkijai @sunil_lahri @dipikachikhliatopiwala

A post shared by StarPlus (@starplus) on

इसके साथ रामायण के सभी प्रमुख कलाकारों को सोशल मीडिया में नई फैन फॉलोइंग मिली। सोशल मीडिया के ज़रिए दर्शकों से वो सीधे संवाद करते हैं। अस्सी के दौर में प्रसारित हुई रामायण में दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। रामायण का प्रसारण अब स्टार प्लस चैनल पर किया जा रहा है।