Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Valentine's Day पर उर्फी जावेद ने फैंस को दिया 440 वॉट का झटका, दिखाया अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने हाल ही में खुद के लिए कपड़े सुखाने वाली चिमटी से खुद के लिए ड्रेस बनाई थी। वहीं उनका ये लुक काफी चर्चा में रहा था। उर्फी ने अपनी ड्रेस से फैंस का दिमाग चकरा दिया था।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Tue, 14 Feb 2023 05:32 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Bold Look On  Valentine' s Day 2023: 'बिग बॉस ओटीटी' से अपनी खास पहचान बनाने वाली उर्फी जावेद इन दिनों अपने फैशन से फैंस के होश उड़ा रही हैं। इंडस्ट्री की फैशनिस्टा उर्फी जावेद का ऐसा कोई दिन नहीं होता है, जब वो अपनी रिवीलिंग ड्रेस को लेकर सुर्खियों में न आएं। ऐसे में भला 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन वो अपना जलवा दिखाने से पीछे कैसे रहतीं। उर्फी ने अपने लुक से एक बार फिर से फैंस को 440 वॉट का झटका दिया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर उर्फी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वैलेंटाइन डे पर उर्फी का बिकिनी अवतार चर्चा में

उर्फी जावेद ने वैलेंटाइन डे के दिन अपना नया लुक शेयर किया है। उर्फी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नया वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने रेड कलर की ट्रांसपेरेंट बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस रेड बिकिनी के साथ एक्ट्रेस ने एक यूनिक लॉन्ग श्रग पहना था। इस दौरान उर्फी ने बालों को खुला रखा और ग्लोइंग मेकअप किया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी ने खुद को कहा- 'विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल'

उर्फी जावेद ने अपने इस वीडियो को शेयर कर खास कैप्शन लिखा है। उर्फी ने लिखा, 'विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल की तरह महसूस हो रहा है। शायद कभी न हटाएं। हैप्पी वैलेंटाइन डे सभी को।' इस वीडियो को जहां कई फैंस ने खूबसूरत, गॉर्जियस जैसे कमेंट्स कर उनकी तारीफ की है। वहीं, कई उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2023:वैलेंटाइन डे पर मलाइका को बाहों में भरकर रोमांटिक हुए अर्जुन, गर्लफ्रेंड ने भी किया 'किस'