Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kantara 2: ऋषभ शेट्टी के साथ उर्वशी रौतेला की फोटो हुई वायरल, 'कांतारा 2' में करेंगी रोमांस!

Kantara 2 ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया। कांतारा के बाद अब कांतारा 2 भी आने वाली है।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Sat, 11 Feb 2023 03:51 PM (IST)
Hero Image
File Photo of Urvashi Rautela (Left) and Kantara Poster (Right)

नई दिल्ली, जेएनएन। Urvashi Rautela in Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' के दूसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गजब की हिट साबित हुई थी। फैंस को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि वह इसके दूसरे पार्ट के लिए इंतजार कर रहे हैं। ऋषभ ने भी अपने फैंस की ख्वाहिश पूरी करते हुए यह बता दिया कि फिल्म का दूसरा पार्ट कुछ ही वर्षों में रिलीज होगा। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक और अपडेट सामने आई है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस बात को कंफर्म किया कि 'कांतारा' का सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल बन रहा है। अब 'कांतारा 2' से एक और अपडेट सामने आई है। दरअसल, यह जानकारी फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर है।

उर्वशी होंगी कांतारा 2 का हिस्सा?

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी 'कांतारा' के दूसरे पार्ट में उर्वशी रौतेला एक्टिंग करती देखी जा सकती हैं। इस बात को लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। एक्ट्रेस ने ऋषभ शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कांतारा 2 @rishabshettyofficial लोडिंग #RS।'इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस ने उर्वशी की काफी चुटकी ली है। हालांकि, प्रोडक्शन की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

'कितने ऋषभ हैं दीदी'

उर्वशी रौतेला के ऋषभ शेट्टी के साथ फोटो शेयर करने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने तरह-तरह की बात कही है। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी लाइफ में कितने ऋषभ हैं दीदी?' दूसरे ने लिखा, 'पंत नहीं तो शेट्टी ही सही, बस ऋषभ होना चाहिए।'

ऋषभ पंत के साथ जुड़ा था नाम

उर्वशी रौतेला का नाम कई बार क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जुड़ा है। दिसंबर में ऋषभ पंत के एक्सीडेंट से पहले एक्ट्रेस का नाम कई बार उनके साथ जोड़ा जाता रहा। ऋषभ पंत के एक्सिडेंट के बाद एक्ट्रेस ने काफी कुछ ऐसा पोस्ट किया था, जिसे सीधे तौर पर ऋषभ पंत के साथ जोड़ कर देखा जा रहा था। दोनों के रिलेशन में होने की खबरें काफी आती रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा।

यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट के बाद Rishab Pant ने शेयर की पहली फोटो, उर्वशी नहीं, इस रूमर्ड गर्लफ्रेंड के कमेंट ने खींचा ध्यान

यह भी पढ़ें: Kiara Advani Sangeet Function: कियारा के भाई मिशाल ने दिखाई संगीत फंक्शन की झलक, वायरल हो रहा वीडियो