Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Urvashi Rautela Photos: उर्वशी रौतेला ने कराया बोल्ड फोटोशूट, कातिलाना अदाएं देख ट्रोल ने कहा- दीदी पंत बुरा..

Urvashi Rautela Photos फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में पोज करते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें वायरल हो गई है। वहीं उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

By Rupesh KumarEdited By: Updated: Sun, 25 Dec 2022 04:12 PM (IST)
Hero Image
Urvashi Rautela Photos: उर्वशी रौतेला फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Urvashi Rautela Photos: फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इसमें उन्होंने एक स्टाइलिश स्लीवलैस डीप नेक गाउन पहन रखा है। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने हैवी मेकअप भी कर रखा है। इसके अलावा उन्होंने ज्वेलरी भी पहन रखी है।

उर्वशी रौतेला की तस्वीरें वायरल हो गई है

उर्वशी रौतेला की तस्वीरें वायरल हो गई है। इसे 112000 से ज्यादा लाइक मिले हैं। वहीं तस्वीरों पर 16 सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर वाओ, गॉर्जियस, नाइस, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट किये है। वहीं कई लोगों ने हैं उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, 'दीदी पंत बुरा मान जाएगा। एक ने लिखा है, 'पंत से शादी कब कर रही हो।' 

यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma की मौत सुसाइड है या मर्डर, ब्वॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान गिरफ्तार, FIR दर्ज

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच लड़ाई हो गई थी

गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच लड़ाई हो गई थी। उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में ऋषभ पंत पर होटल में रात भर इंतजार करते रहने का आरोप का था।  इस पर ऋषभ पंत ने कहा था कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कुछ भी कह देते हैं। इसके बाद से दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दोनों ने अब एक-दूसरे पर निशाना साधना बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Highlights: अंकित गुप्ता को घरवालों ने किया बेघर, सलमान खान का बर्थडे किया गया एन्जॉय

उर्वशी रौतेला कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है

उर्वशी रौतेला फिल्म एक्ट्रेस है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह हाल ही में कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा वह कई शो में भी भाग लेती नजर आती है। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक और पोस्ट किया था। इसमें भी वह काफी हॉट और बोल्ड पोज देती नजर आ रही है। उर्वशी की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर फैशन और मॉडलिंग से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करती है।