Move to Jagran APP

Varun Dhawan बनने वाले हैं पापा? बिग बॉस होस्ट सलमान खान ने दिया एक्टर से जुड़ा बड़ा हिंट

इस महीने रणबीर कपूर और करण सिंह ग्रोवर के घर किलकारी गूंजी है। बी टाउन के इन दो नए मम्मी-पापा के बाद चर्चा है कि कोई और भी पापा बनने की तैयारी कर रहे हैं। बिग बॉस के शो में सलमान खान ने वरुण धवन से जुड़ा हिंट शेयर किया।

By Karishma LalwaniEdited By: Updated: Sun, 13 Nov 2022 06:01 PM (IST)
Hero Image
File Photo of Varun Dhawan Natasha Dalal and Salman Khan
नई दिल्ली, जेएनएन। वरुण धवन अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' को लेकर चर्चा में हैं। 25 नवंबर को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी। इस मूवी के जरिये पहली बार वरुण धवन ने अपने रोल में एक्सपेरीमेंट किया है। अब क्योंकि फिल्म की रिलीज में कुछ ही दिनों का समय रह गया है, ऐसे में एक्टर इसके प्रमोशन में बिजी हो गए हैं। हाल ही में कृति सेनन के साथ बिग बॉस के सेट पर पहुंचकर उन्होंने इस मूवी का जमकर प्रमोशन किया। कृति और वरुण के साथ सलमान खान भी खूब धमाल करते दिए। दोनों ने एक गेम खिला और बातों ही बातों में सलमान खान ने वरुण धवन को लेकर एक खुलासा कर दिया।

सलमान खान ने दिया वरुण धवन से जुड़ा बड़ा हिंट

कलर्स ने बिग बॉस का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान, वरुण और कृति के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। उन्होंने दोनों एक्टर्स को एक गेम खिलाया, जिसमें कुछ चीजों को छू कर उन्हें पहचानना था कि यह क्या है। इसी गेम के दौरान सलमान ने वरुण से जुड़ा एक बड़ा हिंट भी दिया। सलमान खान कुछ चीजों को दिखाकर वरुण और कृति से कहते हैं कि उन्हें उनकी फिल्मों के गानों से जुड़े हिंट दिए जाएंगे। दोनों को पहचानना है कि यह क्या है।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

गेम के अंत में सलमान, वरुण को एक सॉफ्ट टॉय देते हैं। जब वरुण इसका कारण पूछते हैं तो सलमान उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं कि ये उनके बच्चे के लिए है। बच्चा नहीं है, तो आ जाएगा। इतना सुनते ही वरुण धवन शर्मा जाते हैं। सलमान खान के इस कमेंट से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण बेबी प्लानिंग की योजना बना रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वरुण धवन-नताशा दलाल की लव स्टोरी

जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी 2021 में वरुण धवन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। दोनों चाइल्डहुड फ्रेंड्स रहे हैं। एक चैट शो में वरुण ने बताया था कि नताशा से उनकी पहली मुलाकात छठी कक्षा में हुई थी। 12वीं तक दोनों अच्छे दोस्त थे। फिर जब वरुण ने नताशा को प्रपोज किया, तो एक या दो बार नहीं, बल्कि चार बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अंत में उन्हें अपना बना ही लिया।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar कम करना चाहते हैं अपनी फीस, बोले- ऑडियंस को समझने में बॉलीवुड कर रहा गलती, एक्सपर्ट ने कही ये बात

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: 'पुष्पा 2' देखने के लिए हो जाइये तैयार, इस दिन थिएटर में दिखाई जाएगी झलक!