वर्ल्ड कप की जीत की खुशी में Varun Dhawan ने लगाया रोहित शर्मा को गले, तस्वीर शेयर कर लिखा- मुंबईचा राजा
वरुण धवन का क्रिकेट के प्रति लगाव आपने कई बार देखा होगा। वो अक्सर भारतीय टीम की जीत पर पोस्ट आदि शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर अनंत-राधिका की संगीत नाइट में पहुंचे थे जहां उनकी मुलाकात कप्तान रोहित शर्मा से हुई। एक्टर ने बेहतरीन कैप्शन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने रोहित को मुंबईचा राजा कहकर बुलाया।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जबसे भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप जीता है तबसे पूरा देश जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। इस बीच टीम इंडिया की विक्ट्री परेड भी रखी गई थी जिसमें लाखों लोगों का हुजूम जमा हुआ। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा भी आए थे।
इस फंक्शन में वरुण धवन भी अपनी पत्नी नताशा के साथ आए थे। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन रोहित शर्मा को गले लगाते नजर आ रहे हैं।
वरुण धवन ने किया पोस्ट
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रोहित शर्मा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उन्होंने रोहित को “मुंबईचा राजा” बताया। फोटो के साथ कैप्शन शेयर करते हुए वरुण ने लिखा,'विनम्र,भावुक और एक अरब लोगों की मुस्कान की आशा का प्रतीक। कल रात भारतीय कप्तान से मिलना और उनके साथ थोड़ा समय बिताकर क्रिकेट के बारे में बात करने का अवसर प्राप्त हुआ।'
यह भी पढ़ें: Baby John के नए पोस्टर में इंटेंस लुक में दिखे वरुण धवन, पहली बार फुल फ्लेज्ड एक्शन करते नजर आएंगे एक्टर
कौन-कौन से सितारे नजर आए थे
बता दें कि वरुण धवन और रोहित शर्मा के अलावा कई अन्य सेलेब्स भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी फंक्शन में शामिल हुए थे। इनमें सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, मौनी राय, दिशा पटानी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और शहनाज गिल जैसे सितारे नजर आए थे।
बेबी जॉन में नजर आए थे वरुण धवन
बता दें कि वरुण धवन बहुत जल्द फिल्म बेबी जॉन में नजर आएंगे। ये फिल्म साउथ फिल्म थेरी का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। थेरी को जवान के डायरेक्टर एटली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बेबी जॉन में वरुण के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: वरुण धवन के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी Sreeleela, कॉमेडी ड्रामा होगी फिल्म