Move to Jagran APP

VVKWWV Box Office Day 5: विक्की विद्या के आगे Alia Bhatt की 'जिगरा' हुई फेल, नहीं चला बड़े नामों का जोर

कॉमेडी से भरपूर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो लगातार कमाई के मामले में धमाल मचा रही है। फिल्म में दर्शकों ने राजकुमार राव (Rajkummmar Rao) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया है। वहीं कलेक्शन के मामले में विक्की विद्या ने करण जौहर की जिगरा को पीछे छोड़ दिया है। जानिए कैसा रहा फिल्म का पांचवे दिन का कलेक्शन।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 16 Oct 2024 11:09 AM (IST)
Hero Image
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विजय राज, मल्लिका शेरावत, अर्चना पूरन सिंह, मुकेश तिवारी, राकेश बेदी, टीकू तलसानिया जैसे किरदार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। बाकी राजकुमार की सटीक पंचलाइन अपना कमाल कर ही रही हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

'जिगरा' के साथ क्लैश होने के बावजूद फिल्म ने कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म की कहानी शुरू होती है विक्की और विद्या यानी राजुकमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ। विक्की मेहंदी लगाने वाला आर्टिस्ट है जिसकी शादी विद्या यानी तृप्ति डिमरी से हो जाती है। दोनों अपनी सुहागरात का वीडियो बनाते हैं लेकिन अचानक घर में चोरी हो जाती है और वो वीडियो गायब हो जाता है। यहीं से सारा ड्रामा शुरू होता है।

फोटो क्रेडिट-X

यह भी पढ़ें: VVKWWV Box Office Day 4: 'विक्की विद्या...' की कमाई में लगा ग्रहण या हुई पास, जानें कैसा है सोमवार का रिजल्ट

सीडी ढूंढ़ते ढूंढ़ते विक्की एक मर्डर केस में फंस जाता है। आगे कहानी क्या मोड़ लेती है ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल हम बढ़ते हैं इसके कलेक्शन की ओर।

इस फिल्म ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को भी पीछे छोड़ दिया है। जिगरा ने पांचवे दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया।

पहला दिन 5.71 करोड़
दूसरा दिन 7.06 करोड़
तीसरा दिन 6.40 करोड़
चौथा दिन 2.33 करोड़
पांचवा दिन 2.15 करोड़
टोटल 23.35 करोड़

राजकुमार राव ने किया कमाल

आलिया भट्ट की पॉपुलैरिटी राजकुमार राव से ज्यादा है लेकिन फिर भी विक्की विद्या जिगरा को पीछे छोड़ते हुए ये कमाल करन में सफल रहे। स्त्री 2 की सफलता के बाद ये ऐसी उम्मीद थी कि राजकुमार की ये फिल्म भी डबल डिजिट में कलेक्शन करेगी लेकिन वैसा हुआ नहीं। हालांकि दोनों की डायलॉग डिलीवरी और कॉमिक टाइमिंग के बल पर फिल्म ने कमाल कर दिया। चंदा की भूमिका में मल्लिका ने शानदार कमबैक किया है। विजय राज के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगी है।

फोटो क्रेडिट-Wakaoo/X

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का डायरेक्शन निर्देशक राज शांडिल्स ने किया है जिन्हें कॉमेडी जॉनर में वैसे ही महारथ हासिल है। राज इससे पहले आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल, ड्रीम गर्ल 2 और जॉन अब्राहम की वेलकम बैक जैसी बेहतरीन कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें: VVKWWV: 'विक्की विद्या' के सामने नहीं टिक पाई आलिया भट्ट की Jigra, इन 5 कारणों से बनी मस्ट वॉच मूवी