Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mehbooba Song: वायरल स्टार राकेश मिश्रा का नया गाना 'महबूबा' रिलीज, फैंस ने कहा- माइंड ब्लोइंग

Bhojpuri Song Mehbooba Release फैंस राकेश और अनुपमा को एक साथ देख कर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों गायकों की केमिस्ट्री लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। गाना महबूबा को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा है कि इस गाने में भरपूर मनोरंजन है।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Thu, 23 Mar 2023 04:43 PM (IST)
Hero Image
RAKESH MISHRA And Anupama Yadav New Bhojpuri Song Mehbooba

नई दिल्ली, जेएनएन। RAKESH MISHRA And Anupama Yadav Bhojpuri Song Mehbooba Release: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का फेमस म्यूजिक चैनल एसआरके म्यूजिक से एक बार फिर वायरल स्टार राकेश मिश्रा का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने का बोल महबूबा है जिसे भोजपुरी के दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्रयूब पर धमाल मचा दिया है। लगातार ‘महबूबा‘ गाने के व्यूज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

अनुपमा यादव ने दी अपनी आवाज

सिंगर एक्टर राकेश मिश्रा के गाने ‘महबूबा‘ को भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है। दोनों ने अपनी आवाज से गाने को और भी खूबसूरत बना दिया। फैंस राकेश और अनुपमा को एक साथ देख कर काफी खुश नजर आ रहे हैं।  इस गाने में दोनों गायकों की केमिस्ट्री लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। गाना महबूबा को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा है कि इस गाने में भरपूर मनोरंजन है। यह गाना एक अलग ही रस का गाना है। हमारे यहां हर विधा और हर रंग के गाने लोक गायकी के जरिए गाए जाते रहे हैं। हमारी कोशिश होती है कि लोकगीतों का और मौजूदा दौर में चल रहे गीतो का एक फ्यूजन लेकर दर्शकों के सामने आया जाए। हमारा यह प्रयोग सफल भी रहा है। लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं और अपना प्यार भी दे रहे हैं। इसलिए मैं अपने फैंस और भोजपुरी के चाहने वालो से अपील करूंगा कि आप सभी इस फिल्म को जरूर देखें और खूब सारा प्यार दे।

 

दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद से मिली प्रेरणा

राकेश ने कहा कि दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद से हमें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि गाने का लिरिक्स छोटू यादव ने तैयार किया है जबकि म्यूजिक जे डी बहादुर का है। इस खूबसूरत गाने में धमाकेदार डांस मूव्स है जिसे कोरियोग्राफ किया है सनी ने जबकि गाने के डीओपी हैं संतोष यादव।