Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Throwback Thursday: जब शत्रुघन सिन्हा को मारने के लिए बेल्ट लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े थे Shashi Kapoor

शशि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था। आज आपको शशि कपूर की जिंदगी से जुड़ा वो मजेदार किस्सा सुनाएंगे जब वो शत्रुघन सिन्हा को पाठ पढ़ाने के लिए उनके पीछे बेल्ट लेकर पड़ गए थे। इस बात को पढ़कर आज भी आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Thu, 19 Sep 2024 08:36 PM (IST)
Hero Image
शत्रुघन सिन्हा के पीछे पड़ गए शशि कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शशि कपूर बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक थे। शशि वो स्टार थे जिनकी स्माइल और स्टाइल पर लड़कियां फिदा हो जाया करती थीं। हीरोइनें उनके सामने नर्वस होकर ठीक से डायलॉग तक नहीं बोल पाती थीं।

फिल्मी गलियारों से निकालकर हम हर गुरुवार आपके लिए एक किस्सा लेकर आते हैं। इस तरह से पुरानी यादें भी ताजा हो जाती हैं और साथ के साथ आपका मनोरंजन भी। आज के सेशन में हम जिस शख्स की स्टोरी आपके लिए लाए हैं वो बॉलीवुड में काफी अच्छे दोस्त रह चुके हैं और साथ में कई फिल्में भी की हैं। आज बात करेंगे शशि कपूर और शत्रुघन सिन्हा की।

शत्रुघन के पीछे बेल्ट लेकर दौड़ पड़े शशि

शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा बहुत ने साथ में आ गले जा,क्रांति, इल्जाम और शान जैसी फिल्में में साथ काम किया। दोनों को सेट्स पर हंसी-मजाक करने और छोटी मोटी नोकझोंक करने की आदत थी। शत्रुघन सिन्हा को अक्सर सेट पर लेट पहुंचने की आदत थी। अमिताभ बच्चन ने भी एक बार एक इंटरव्यू में जिक्र किया था शत्रुघन 5 से 10 मिनट नहीं बल्कि तीन-तीन घंटे सेट पर देर से पहुंचते थे। एक्टर की इस आदत से शशि कपूर बहुत परेशान थे।

यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: हिट फिल्मों के बाद भी 9 महीने तक सलीम-जावेद को नहीं मिला था कोई काम

एक बार फिल्म 'शान' की शूटिंग के दौरान एक ऐसा किस्सा हुआ कि एक्टर ताउम्र याद रखेंगे। फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शत्रुघ्न सिन्हा आदतन सेट पर देर से पहुंचे जबकि शशि उनका बहुत देर से इंतजार कर रहे थे। शत्रुघ्न को देखते ही शशि को इतना गुस्सा आया कि वो उनके पीछे बेल्ट लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़े।

क्या था शत्रुघन के लेट से आने का कारण

इस पर दौड़ते हुए शत्रुघ्न उनसे मजाक करते हुए कहा- देखो मैं समय का पाबंद हूं तभी मेकर्स ने मुझे फिल्म में कास्ट किया है। इस पर शशि ने कहा कि देखो कितना बेशर्म इंसान है। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जानबूझकर सेट पर लेट नहीं पहुंचते थे। उन्हें योग करने में समय लग जाता था, जिस वजह से वो लेट हो जाते थे। इसी वजह से वो कई बार 9 बजे की शिफ्ट में 12 बजे सेट पर पहुंचते थे।

यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: क्यों 13 साल की उम्र में श्रीदेवी ने निभाया था Rajinikanth की मां का किरदार?