Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जब शबाना आजमी ने Sunny Deol की 'गदर' को बताया था भड़काऊ फिल्म, एक्टर ने दिया था करारा जवाब

फिल्म गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी जिसमें तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था जबकि नितिन केनी इसके निर्माता थे। हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के विभाजन की कहानी दर्शानी वाली इस फिल्म को काफी लोगों ने पसंद किया तो वहीं कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की थी।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 18 Sep 2024 04:21 PM (IST)
Hero Image
सनी देओल ने शबाना आजमी को लगाई लताड़

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। ये एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। हालांकि अपनी स्टोरीलाइन की वजह से इसे विवादों और आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

फिल्म में एक सिख व्यक्ति की कहानी बताई गई है जिसे एक मुस्लिम महिला से प्यार हो जाता है। फिल्म में मुसलमानों को जिस तरह से दिखाया गया उस वजह से कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की थी। के चित्रण के लिए कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की थी। उनका कहना था कि हिंदू -मुस्लिम लड़ाई में जानबूझकर एक साइड को ज्यादा स्ट्रांग दिखाया गया है। इस पर शबाना आजमी ने भी अपनी आपत्ति दर्ज की थी।

शबाना आजमी ने फिल्म को बताया भड़काऊ

साल 2001 में शबाना आजमी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने फिल्म को भड़काऊ बताया था। शबाना ने कहा,“मेरा मानना ​​है कि गदर एक भड़काऊ फिल्म है। मैं इसकी संवेदनशीलता से सहमत नहीं हूं। फिल्म में हिंदुओं को पीड़ित और मुसलमानों को खलनायक के रूप में दिखाया गया है।" इसके अलावा उन्होंने फिल्म की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया था क्योंकि उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें की जा रही थीं।

यह भी पढ़ें: सनी देओल को पिता की तरह मानते हैं Bobby Deol, बोले उनसे दोस्ती करने में टाइम लगा

सनी देओल ने जताई थी नाराजगी

शबाना आजमी के इस बयान पर सनी देओल ने भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें फिल्म के खिलाफ ऐसे भड़काऊ बयान नहीं देने चाहिए। सनी ने कहा था कि लोग फिल्मों के बारे में ऐसा बोलकर सिर्फ अटेंशन पाने की कोशिश करते हैं।

वहीं साल 2023 में इसी फिल्म का सीक्वल आया था जिसका नाम गदर 2 था। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसमें लीड एक्टर के तौर पर सनी देओल और एक्ट्रेस के तौर पर अमीषा पटेल नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: 'आप हमारी सब कुछ हो,' Sunny Deol और बॉबी देओल ने मां के जन्मदिन पर जमकर लुटाया प्यार