Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कौन हैं Kriti Sanon के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया? निश्चित तौर पर नहीं पता होंगी उनके बारे में ये 5 बातें

Kriti Sanon अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म Crew के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों जब कृति और कबीर की होली के दौरान की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी तब से ही दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हो गयी। हालांकि कृति सेनन ने अपनी लव लाइफ पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कौन हैं कबीर बहिया चलिए जानते हैं।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Mon, 01 Apr 2024 05:14 PM (IST)
Hero Image
कौन हैं Kriti Sanon के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया? Photo- Jagran

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन इन दिनों अपने वर्कफ्रंट के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरफ जहां उनकी करीना कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म Crew बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ लोग ये जानने के लिए बेकरार हैं कि लंदन की सड़कों पर जिनका हाथ थामें हुए कृति सेनन सपोर्ट हुई थीं वह मिस्ट्री मैन कौन है।

कृति सेनन (Kriti Sanon) की बीतें दिनों होली के मौके पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये खबरें उड़ने लगीं कि वह UK बेस्ड बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं।

कृति सेनन हमेशा से ही अपनी लव लाइफ को लेकर चुप रही हैं। कबीर बहिया के साथ भी उन्होंने अपनी वायरल फोटोज पर अब तक कुछ नहीं कहा हैं, चलिए जानते हैं UK बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया के बारे में ये पांच बातें, जो शायद आपको भी नहीं पता होंगी।

कितनी है कृति सेनन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया की उम्र

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर की उम्र महज 25 साल है। उनका जन्म 1999 में हुआ था। साल 2018 में उन्होंने इंग्लैंड के सोमेरसेट के 'मिलफील्ड' बोर्डिंग स्कूल से अपनी स्कूलिंग साल 2018 में पूरी की थी।

यह भी पढ़ें: इस शख्स को डेट कर रही हैं Kriti Sanon, लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं एक्ट्रेस ?

उन्होंने अपने स्कूल की कई फोटोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जिसमें उनकी वो तस्वीरें भी हैं, जब वह साल 2015 में मिलफील्ड ग्राउंड में क्रिकेट खेलते थे।

पिता हैं UK में सफल बिजनेसमैन

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि कबीर लंदन के सबसे अमीर परिवारों में से एक हैं। उनके पिता कुलजिंदर बहिया साउथहॉल ट्रेवल के फाउंडर है। यूनाइटेड किंगडम के 2019 के वेल्दिएस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलजिंदर बहिया की कुल नेट वर्थ 427 मिलियन यानी कि साढ़े तीन हजार करोड़ है।

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी के हैं करीब

कृति सेनन के ब्वॉयफ्रेंड महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के काफी करीब हैं, जिनके साथ वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हैं। उनके सोशल मीडिया पर साल 2018 की एक तस्वीर है, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी के परिवार संग जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इसके अलावा साल 2019 में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह चेन्नई सुपर किंग के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ डिनर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के भी काफी करीब हैं।

इन क्रिकेटर्स के साथ है गहरी दोस्ती

कबीर बहिया की दोस्ती सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही नहीं है, बल्कि अन्य क्रिकेटरों के भी वह काफी करीब हैं। अगर आप उनका इंस्टाग्राम ध्यान से देखेंगे तो उस पर आपको ऋषभ पंत से लेकर रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल सहित कई क्रिकेटरों के साथ फोटो है।

कैसे हुई थी कृति सेनन से पहली मुलाकात

रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते में क्यूपिड कोई और नहीं, बल्कि एक्ट्रेस की छोटी बहन नूपुर सेनन ही बनी थी। उन्होंने ही कबीर बहिया को उनकी बहन से इंट्रोड्यूस करवाया था।

कृति सेनन-नूपुर सेनन और करीबी दोस्तों के साथ दुबई में पार्टी करते हुए भी उनकी कई फोटो वायरल हुई थी। कृति सेनन ने इस बार होली लंदन में ही मनाई थी।

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon ने थिएटर में जाकर मांगी माफी, वायरल हो रहा है एक्ट्रेस का ये वीडियो