Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Women's Day Special: आजादी से लेकर खेल तक, महिलाओं का रहा दबदबा, लिस्ट में Kangana Ranaut की एक से ज्यादा फिल्में

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बस कुछ दिन ही बाद मनाया जाएगा। देश-विदेश में महिलाओं का समर्पित इस स्पेशल दिन को बड़े ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। वुमेंस डे 2024 स्पेशल (Womens Day Special) के तौर पर आज हम उन भारतीय महिलाओं के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके जीवन पर शानदार मूवीज बनी हैं और वह सभी के लिए प्रेरणादायक रही हैं।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Tue, 05 Mar 2024 06:58 PM (IST)
Hero Image
इन महिलाओं ने बढ़ाया देश का गौरव (Photo Credit-Jagran)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Women's Day 2024 Special: ''यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला क्रिया:।'' संस्कृत के इस श्लोक का अर्थ है- जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। यानी हमारे जीवन में महिलाओं का स्थान देवतु्ल्य माना जाता है। इंटरनेशनल वुमेंस डे को महिलाओं के लिए सम्मान के तौर पर मनाया जाता है।

मां, बहन, पत्नी और दोस्त हर रूप में नारियां जीवन में अहम योगदान देती हैं। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्होंने देश की तरक्की में किसी न किसी क्षेत्र में अपनी भागदारी दी है। आइए इस लेख में उन महिलाओं पर बनी मूवी के बारे में एक विस्तार से जिक्र करते हैं।

महारानी लक्ष्मीबाई (फिल्म- मणिकर्णिका)

भारत की आजादी में अहम योगदान अदा करने वालीं झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीभाई को भला कौन नहीं जानता। 1857 की क्रांति में ब्रिटिश हूकुमत के दांत खट्टे करने वालीं महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर हिंदी सिनेमा में कई मूवीज बनी हैं।

जिनमें साल 1953 में आई शोहराब मोदी, मेहताब, मुबारक और शकीला स्टारर झांसी की रानी और कंगना रनोट की मणिकर्णिका जैसी फिल्में शामिल हैं।

मिताली राज (फिल्म-शब्बास मिठ्ठू)

भारतीय महिला क्रिकेट को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने वालीं पूर्व कप्तान मिताली राज ने क्रिकेट की दुनिया में महिलाओं का अलग पहचान दिलाई है। अपने शानदार खेल से वुमेंस टीम इंडिया को कई मैच जिताने वालीं मिताली की बायोपिक शब्बास मिट्ठू है, तापसी पन्नू स्टारर इस मूवी को साल 2022 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया।

गुंजन सक्सेना (फिल्म-गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल)

भारतीय वायुसेना की अधिकारी रहीं गुंजन सक्सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान अपने साहस और बुद्धिमानी से दुश्मन देश के हौंसलों का पस्त कर दिया था।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन के जीवन पर फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल बन चुकी है। इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने लीड रोल प्ले किया।

शकुंतला (फिल्म-शकुंतला देवी)

बिना औपचारिक शिक्षा के गणित की महारथी भारतीय महिला शकंतुला ने एजुकेशन के फील्ड में अनोखा इतिहास रचा। उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म बन चुकी है, जिसका नाम शकुंतला देवी है। इस मूवी में एक्ट्रेस विद्या बालन ने मैथ जीनियस का रोल अदा किया है।

ये भी पढ़ें- Ae Watan Mere Watan Trailer: अंग्रेजों के खिलाफ सारा अली खान ने उठाई आवाज, 'ऐ वतन मेरे वतन' का दमदार ट्रेलर रिलीज

मैरी कॉम (फिल्म- मैरी कॉम)

बॉक्सिंग के खेल में भारतीय तिरंगा लहराने वालीं मणिपुर मूल की मैंगते चंग्नेइजैंग यानी मैरी कॉम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा साल 2014 में भारतीय महिला बॉक्सर के बायोपिक मैरी कॉम कर चुकी हैं। प्रियंका की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाई।

उषा मेहता (फिल्म-ए वतन मेरे वतन)

स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक ए वतन मेरे वतन का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। उषा ने भारत की आजादी के संघर्ष में रेडियो की आवाज बन देशवासियों में जोश और जुनून भरा। इस फिल्म में एक्ट्रेस सारा अली खान उनकी भूमिका निभाती हुईं नजर आएंगी।

आजाद हिंद फौज का नारा बुलंद करने वालीं उषा मेहता के योगदान को कोई नहीं भूल सकता। बता दें कि ए वतन मेरे वतन जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

गीता फोगाट (फिल्म-दंगल)

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दगंल का उस भारतीय महिला कुश्ती पहलवान की कहानी है, जिसने राष्ट्रीय मंडल खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। खेल जगत की दुनिया में गीता ने अपने दांव-पेंच से देश का नाम रौशन किया है।

जयललिता (फिल्म-थलाइवी)

पुरुष प्रधान राजनीति के मिथक की परिभाषा को बदलने वालीं जयललिता का जिक्र वुमेंस डे स्पेशल के तौर पर जरूर किया जाना चाहिए।

6 बार तमिलानाडु की मुख्यमंत्री रहने वालीं जयललिता साउथ सिनेमा जगत की टॉप एक्ट्रेस में भी शुमार रह चुकी थीं। उनके जीवन पर अभिनेत्री कंगना रनोट ने फिल्म थलाइवी की, जो साल 2021 को रिलीज हुई।

ये भी पढ़ें- इंटरनेशनल वूमेंस डे पर पाखी हेगड़े को मिला पावरफुल वूमन 2023 का अवार्ड, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो