Move to Jagran APP

चिट्ठी, सिनेमा और संदेश, 'खत' के बिना अधूरी रहती थीं फिल्में, सदाबहार हुए ये आइकॉनिक गीत

World Post Day 2024 आज दुनियाभर में इंटरनेशनल डाक दिवस बड़े ही धूमधूाम के साथ मनाया जा रहा है। जब बात पोस्ट डे की होती है तो खत लेटर पत्र संदेश जैसे शब्दों को भी याद किया जाता है। इसी आधार पर आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उन आइकॉनिक गीतो के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो खतों के बिना अधूरे रहे।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Wed, 09 Oct 2024 03:46 PM (IST)
Hero Image
फिल्मों में खतों का रोमांटिक कनेक्शन (Photo credit-Jagran)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चिट्ठी, खत, लेटर और पत्र शब्द अलग-अलग हैं, लेकिन इन सबका मतलब एक है। फिल्मी दुनिया की बातों से हठकर आज इन शब्दों का जिक्र इस वजह से किया जा रहा है, क्योंकि पूरा विश्व डाक दिवस मना रहा है। ऐसे में इनके बारे में चर्चा होनी तो बनती है। 

अगर वर्ल्ड पोस्ट डे (World Post Day 2024) के आधार पर हिंदी सिनेमा के बारे में जिक्र किया जाए तो इसका नाता भी काफी पुराना रहा है। जो कुछ आइकॉनिक सॉन्ग में नजर आता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन से वो हिंदी फिल्मी गीत हैं, जिनमें खत, चिट्ठी, खत का इस्तेमाल किया गया है। 

इन फिल्मों के गीतों में मिलता है जिक्र

डाक दिवस के मौके पर हम आपके लिए उन चुनिदा गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें आपको पोस्ट डे को डेडिकेट शब्द मिल जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: मंजुलिका के भेष में Madhuri Dixit ने दिया सरप्राइज, हॉरर और कॉमेडी का है जबरदस्त मेल

    साल       फिल्म                   गीत
   1964             संगम     ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर...
   1968     सरस्वतीचंद्रा    फूल तुम्हें भेजा है खत में...
   1968     कन्यादान    लिखे जो खत तुझे...
   1977     पलकों की छांव में    डाकिया डाक लाया...
   1986        नाम     चिट्टी आई है...
   1989    मैंने प्यार किया     कबतूर जा प्यार की चिट्ठी...
   1997       बॉर्डर     संदेशे आते हैं...
   1998      दुश्मन    चिट्ठी न कोई संदेश...

इसके अलावा प्यार के कागज में दिल की कलम से (जिगर) सहित कई ऐसी फिल्में और गीत रहे हैं, जो खतों के बिना फीके लगते हैं। खासतौर पर रोमांटिक गाने, जिनको सुनकर दिल को सुकून मिलता है।

मूवीज टाइटल में भी शामिल 

सिर्फ गाने ही नहीं बल्कि कई ऐसी मूवीज भी हैं, जिनके टाइटल में खत और पत्र का इस्तेमाल देखने को मिला है। उदाहरण के तौर पर शशि कपूर की प्रेम पत्र, राजेश खन्ना की आखिरी खत और विवेक मुरसान की लव लेटर मूवीज का नाम ले सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: गधा बना बिग बॉस के जी का जंजाल, PETA ने सलमान खान के शो को भेजा लीगल नोटिस