Move to Jagran APP

Prayag Raj Death: दिग्गज राइटर प्रयाग राज का निधन, अनिल कपूर ने जताया शोक

Prayag Raj Passed Away बॉलीवुड में जहां एक तरफ खुशियों का माहौल बना हुआ है। वहीं अब दूसरी तरफ एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राइटर और एक्टर प्रयाग राज का मुंबई में निधन हो गया है। उनके निधन पर अनिल कपूर ने शोक जताया है। बता दें कि प्रयाग राज ने कई फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखी है।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Sun, 24 Sep 2023 03:48 PM (IST)
Hero Image
Prayag Raj Passed Away (Photo Credit: X/Screenshot)

नई दिल्ली, जेएनएन। Prayag Raj Passed Away: बी-टाउन वालों के लिए एक बुरी खबर आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, राइटर और एक्टर प्रयाग राज का मुंबई में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रयाग राज ने बीते दिन यानी शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया।

अभिनेता अनिल कपूर ने उनके साथ की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। दिग्गज राइटर प्रयाग राज के निधन का कारण अभी पता नहीं चला है। ऐसा बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज यानी रविवार को शिवाजी पार्क की श्मशान भूमि में होगा।

यह भी पढ़ें: Vikrant Massey And Sheetal Thakur: विक्रांत मैसी बनने वाले हैं पापा, एक्टर ने बताया कब करेंगे बच्चे का स्वागत

अनिल कपूर ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता अनिल कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह घोड़े पर बैठे हैं और प्रयाग राज उनके साइड में खड़े हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए अनिल कपूर ने लिखा 'मैं स्वर्गीय प्रयाग राज के निधन से बहुत दुखी हूं। 'हिफाजत' में उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात थी। उसकी आत्मा को शांति मिले'।

'याहू' नाम से फेमस थे प्रयाग राज

प्रयाग राज को आधे से ज्यादा लोग याहू के नाम से भी जाना करते थे। इसकी वजह यह थी कि उन्होंने 60 के दशक में 'जंगली' फिल्म के गाने 'याहू' में अपनी आवाज दी थी। बाद में यह गाना काफी फेमस भी हुआ था।

इन सुपरस्टार्स के लिए किया काम

प्रयाग राज ने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है, लेकिन उन्हें पहचान हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म 'झुक गया आसमान' के डायलॉग से मिली। इसके साथ ही प्रयाग राज ने कपूर खानदान के भी कई लोगों के साथ काम किया था। उन्होंने 'रोटी', 'अमर अकबर एंथोनी', 'धरम वीर', 'सुहाग', 'देश प्रेमी' और 'कुली' जैसी कई फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। इन्हीं फिल्मों ने सुपरस्टार राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के करियर में चार चांद लगाए थे।

यह भी पढ़ें: Parineeti- Raghav Wedding: परिणीति-राघव के संगीत सेरेमनी में नवराज हंस ने जमाया रंग, सामने आईं ये इनसाइड फोटो