Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Year Ender 2023: दीपिका की भगवा बिकिनी और 'आदिपुरुष' से मचा बवाल, इस साल सबसे ज्यादा विवादों में आईं ये फिल्में

Year Ender 2023 साल 2023 अंतिम पढ़ाव पर है। ये साल बॉलीवुड के लिए खट्टी मीठी यादों के साथ खत्म होने को है। कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इस बार कुछ मूवीज का वो रिकॉर्ड देखने को मिला जो अपने आप में काबिले तारीफ रहा। वहीं कुछ मूवीज किसी न किसी वजह से विवादों का हिस्सा बनी रहीं।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 26 Dec 2023 05:00 PM (IST)
Hero Image
2023 की टॉप 10 कंट्रोवर्शियल फिल्में. फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: साल 2023 को खत्म होने में कुछ दिनों का वक्त बचा है। हमेशा की तरह यह साल बॉलीवुड के लिए मिली जुली यादें छोड़कर जा रहा है। इस साल रिलीज हुई कुछ फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं, कुछ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुईं, तो कुछ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा।‌

इन सबके अलावा भी अगर 2023 को देखें, तो पाएंगे कि सीन, वीएफएक्स या फिर कपड़े की वजह से कुछ फिल्में पूरे साल चर्चा में बनी रहीं। ईयर एंडर स्पेशल स्टोरी में हम उन फिल्मों की बात करेंगे, जिनका बॉक्स ऑफिस रिस्पांस कुछ भी रहा हो, लेकिन जी फिल्में विवादों में भी काफी रहीं।

पठान

साल 2023 की पहली और सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले काफी विवादों में रही। फिल्म के सॉन्ग 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के कारण खूब बवाल हुआ। विवाद इतना बड़ा रहा कि फिल्म को बैन करने की मांग तक कर दी गई। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का कही रिकार्ड ध्वस्त किए।

सिर्फ एक बंदा

'सिर्फ एक बंदा' मनोज बाजपेयी की फिल्म है, जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। एक्टर के अभिनय को जितना पसंद किया, उतनी ही बड़ी फिल्म की कंट्रोवर्सी भी रही। ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म बवाल से घिरी रही। दरअसल, इसमें दिखाया गया था कि एक बाबा ने 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। फिल्म उस वकील की कहानी है, जिसने बाबा की जमानत नहीं होने दी। जबकि, उन्हें बचाने के लिए बड़े से बड़े वकील आए।

विवाद था कि फिल्म को आसारम बापू पर लगे आरोप से जोड़कर दिखाया जा रहा है। मेकर्स को आसाराम बापू ट्रस्ट की ओर से नोटिस तक भेजा गया था कि उनकी इमेज को गलत तरीके से दिखाने का प्रयास किया गया है।

आदिपुरुष

डायरेक्टर ओम राउत कि फिल्म आदिपुरुष अनाउंसमेंट से लेकर रिलीज तक विवादों में रही। सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई वजहों से विवादों से घिरी रही। पहला ये कि इसके वीएफएक्स लोगों को पसंद नहीं आए। दूसरा कारण रहा फिल्म में बोले गए डायलॉग्स‌ और तीसरी वजह रावण (Saif Ali Khan) के कैरेक्टर का वर्णन जिस तरह किया गया, वो किसी को पसंद नहीं आया। फिल्म में हनुमान के पात्र और संवाद को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। आदिपुरूष का विवाद इतना बड़ गया था कि लेखक मनोज मुंतशिर को लिखित में माफी तक मांगनी पड़ी थी।

ओएमजी 2

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' को बॉक्स ऑफिस अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई थी। मूवी में अक्षय कुमार ने भगवान शिव के दूत का रोल प्ले किया था। दरअसल पहले कहा गया था कि अक्षय कुमार, भगवान शिव के रोल में दिखेंगे। और लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद इसमें बदलाव करना पड़ा। कुछ सीन भी काटने पड़े।

द केरल स्टोरी

एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' को जितना अच्छा रिस्पॉन्स मिला, उतना ही ये फिल्म विवादों के कटघरे में भी खड़ी रही। इस फिल्म ने कम बजट में ज्यादा कमाई की। लेकिन इसमें दिखाए गए आंकड़े और दृश्य को लेकर काफी विवाद हुआ। मुस्लिम समुदाय ने भी इस पर काफी आपत्ति जताई थी।

एनिमल

'एनिमल' रणबीर कपूर के करियर की बेस्ट और हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म में से एक है। दुनियाभर में मूवी ने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। कुछ लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आई, तो कुछ ने इस‌ बात पर आपत्ति जताई, जिस अंदाज ने महिलाओं को दिखाया गया है। इसके साथ ही कुछ डायलॉग्स भी ऐसे हैं, डिस्को लेकर देर बाद खड़ा हो गया। अधिकतर लोगों ने इस फिल्म को महिला विरोधी बताया है।

72 हूरें

फिल्म '72 हूरें' जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर थोड़ा विवाद जरूर हुआ था। यह मूवी 'द केरल स्टोरी' के कुछ दिनों बाद ही रिलीज हुई थी। फिल्म दो लोगों की कहानी है, जिन्हें आतंकवादी बनने की ट्रेनिंग दी जाती है और बताया जाता है कि अगर वह अपनी जिंदगी अल्लाह के नाम पर कुर्बान कर देंगे तो उन्हें जन्नत में इनाम के तौर पर 72 हूरें मिलेंगी।‌ ऐसी स्टोरी कॉन्सेप्ट को लेकर विवाद छिड़ा था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई न कर सकी।

किसी का भाई किसी की जान

सलमान खान की ये फिल्म पूजा हेगड़े के साथ थी। पहली बार फैंस को कपल की केमेस्ट्री देखने को मिली थी। सलमान खान के स्टारडम को देखते हुए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम कलेक्शन कर पाई थी। फिल्म 'येंतम्मा' गाने को लेकर विवादों से घिरी रही। दरअसल, इस सॉन्ग में सलमान ने 'मुझसे शादी करोगी' स्टाइल में डांस किया। साउथ के लोगों को एक्टर का डांस और 'वेस्ती' (धोती) को 'लुंगी' बताने पर नाराजगी जाहिर की थी। रिटायर्ड इंडियन क्रिकेटर श्रीलक्ष्मण रामाकृष्णन ने इसका विरोध किया था। उन्होंने धोती को लुंगी बताए जाने पर इंडियन कल्चर का मजाक उड़ाने का आरोप मेकर्स पर लगाया था।

बवाल

'बवाल' वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म है। दोनों एक्टर्स को उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफें मिली थीं। हालांकि, एक डायलॉग की वजह से फिल्म कंट्रोवर्सी का शिकार हो गई थी। एक सीन के दौरान अजय दीक्षित (वरुण धवन) और निशा (जाहन्वी कपूर) विदेश यात्रा पर निकलते हैं। वो वर्ल्ड वॉर 2 वाली जगहों पर घूमते हैं। इस दौरान एक सीन में जाहन्वी कहती हैं, ''हम सब कुछ हद तक हिटलर की तरह हैं, है ना? हर रिश्ता अपने ऑस्चविच (Auschwitz) से गुजरता है।'' मूवी में गैस चैंबर में जो क्रूरता दिखाई गई है, उसका इस्तेमाल दोनों के रिश्ते में बदलाव के लिए इस्तेमाल किया गया। इजरायली एम्बेसी की तरफ से इस डायलॉग पर आपत्ति जताई गई थी।

जवान

टॉप 10 कंट्रोवर्शियल फिल्मों का अंत इस साल की हाईएस्ट ओपनर फिल्म 'जवान' के बिना नहीं हो सकता। शाह रुख खान की ये मूवी काफी पसंद की गई। लेकिन इसके लाइमलाइट में रहने की एक वजह कंट्रोवर्सी भी रही। दरअसल, फिल्म में दिखाया गया है किंग खान का कैरेक्टर सोच समझकर किसी पॉलिटिशियन के लिए वोट डालने की बात कहता है। इस एक सीन ने तूल पकड़ी। राजनीति से जुड़े कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था। बांग्लादेश में भी फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में इस फिल्म का बाल भी बांका नहीं कर पाई 'सालार', टॉप 10 में सबसे आगे