Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top Trailers On YouTube: 'एनिमल' से 'पठान' तक, 2023 में सबसे ज्यादा देखे गये इन फिल्मों के ट्रेलर

Year Ender 2023 साल 2023 को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। यह साल पिछले कई सालों के मुकाबले बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा। इस साल कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की। सिर्फ इतना ही नहीं इन मूवी के ट्रेलर को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब पर करोड़ों लोगों ने देखा।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Mon, 25 Dec 2023 03:41 PM (IST)
Hero Image
यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया इन फिल्मों का ट्रेलर (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: कोविड के बाद 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक सफल साल बनकर आया है। कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्मों के ट्रेलर्स ने सोशल मीडिया और यू-ट्यूब पर खूब धमाल मचाया और व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़े।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन मूवी के ट्रेलर को करोड़ों में व्यूज मिले। चलिए जानते हैं, इस साल कौन-सी ऐसी बॉलीवुड फिल्में हैं, जिनके ट्रेलर को यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया।

एनिमल

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' को रिलीज हुए एक महीना पूरा होने वाला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया था। मूवी के ट्रेलर को 23 नवंबर को यू-ट्यूब पर शेयर किया गया था। एक महीने में ही इसके ट्रेलर को 101 मिलियन लोग देख चुके हैं और अभी भी इसकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। 3 मिनट 32 सेकंड के इसके ट्रेलर में ढेर सारा एक्शन, हिंसक दृश्य, पारिवारिक ड्रामा और रोमांस शामिल है।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: सतीश कौशिक से रियो कपाड़िया तक, साल 2023 में इन सेलेब्स ने दुनिया को कहा अलविदा

पठान

शाह रुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'पठान' का ट्रेलर भी बहुत ज्यादा देखा गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब पर अभी तक इस फिल्म के ट्रेलर को 100 मिलियन (100,170,123) से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

यू-ट्यूब पर इसे 10 जनवरी, 2023 को शेयर किया गया था। 11 महीनें बाद भी इसके नंबर बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दें कि यह ट्रेलर 2 मिनट 34 सेकेंड का है, जिसमें काफी सारे एक्शन सीन और बेहतरीन डायलॉग्स देखने को मिलते हैं।

आदिपुरुष

सालार से पहले प्रभास आदिपुरुष में नजर आए थे। आदिपुरुष का ट्रेलर 9 मई, 2023 को रिलीज हुआ था। इसे यू-ट्यूब पर अभी तक 89,052,539 (89 मिलियन) व्यूज मिल चुके हैं। यह फिल्म रामायण पर आधारित है, जो इसके ट्रेलर से साफ देखने को मिलता है।

सालार

22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म 'सालार' के ट्रेलर को 1 दिसंबर को रिलीज किया गया था। अभी तक यू-ट्यूब पर इसे 80 मिलियन (80,559,157) से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन कर रही है।

डंकी

'डंकी' 21 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च नहीं किया गया, लेकिन इसके डंकी ड्रॉप 1 से लेकर ड्रॉप 6 तक रिलीज किए गए। मेकर्स ने उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए इसके टीजर और गाने को ड्रॉप 1 और ड्रॉप 2 के रूप में जारी किया।

ड्रॉप 1 में फिल्म का टीजर देखने को मिला था, जिसे 52 मिलियन लोगों ने देखा। वहीं, ड्रॉप 2 में 'लुट पुट गया' नाम का गाना था, जिसे 67 मिलियन बार देखा गया।

टाइगर 3

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 12 नवंबर, 2023 को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई। इसका ट्रेलर 16 अक्टूबर, 2023 को रिलीज किया गया था। 2 मिनट 51 सेकंड के इसके ट्रेलर को यू-ट्यूब पर 77,219,238 (77 मिलियन) बार देखा गया।

जवान

'पठान' के बाद 'जवान' शाह रुख खान की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। एटली द्वारा निर्देशित और गौरी खान द्वारा निर्मित यह फिल्म 31 अगस्त, 2023 को रिलीज हुई थी। इसके ट्रेलर को 71 मिलियन बार देखा जा चुका है। ट्रेलर में ढेर सारे एक्शन सीन और धमाकेदार डायलॉग्स हैं।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: बॉक्स ऑफिस के किंग बने Shah Rukh Khan, साल 2023 में इस फिल्म के साथ दी सबसे बड़ी ओपनिंग

तू झूठी मैं मक्कार

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' इस साल 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लव रंजन द्वारा निर्देशित किया गया था। 'तू झूठी मैं मक्कार' के ट्रेलर को यू-ट्यूब पर 77 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 8 जुलाई, 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशक करण जौहर ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 355 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। वहीं, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म के ट्रेलर को यू-ट्यूब पर भी खूब पसंद किया गया था। इसके ट्रेलर को 51 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सैम बहादुर

विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर, 2023 को अभिनेता रणबीर कपूर की 'एनिमल' से साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कमाई के मामले में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके अलावा 'सैम बहादुर' के ट्रेलर ने यू-ट्यूब पर भी धूम मचाई। इसके ट्रेलर को 43 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और अभी भी इसके व्यूज बढ़ रहे हैं।

फिल्म का निर्देशक मेघना गुलजार ने किया है। 'सैम बहादुर' फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।