Move to Jagran APP

Sonakshi Sinha की पंक्चुअलिटी पति जहीर इकबाल को पड़ी भारी, वीडियो शेयर कर किया खुलासा

सोनाक्षी सिन्हा ने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी रचा ली है । शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म काकुडा भी रिलीज हो चुकी है। वहीं शनिवार को ये कपल मुंबई में किसी एक पार्टी का हिस्सा बना था। जहां अभिनेता के लिए वक्त काटना थोड़ा मुश्किल साबित हुआ। आखिर ऐसा क्यों हुआ इसका खुलासा उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Sun, 04 Aug 2024 10:36 AM (IST)
Hero Image
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (फोटो इंस्टाग्राम)
 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने जून में एक-दूसरे को पति-पत्नी के रिश्ते में कबूल कर लिया है। हालांकि, दोनों ने करीब 7 साल तक डेटिंग की और अपने रिश्ते को छुपाए रखा। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया पर आए दिन एक-दूजे के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

दोनों हैपिली मैरिड कपल की तरह इन दिनों एक दूसरे का साथ खूब एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फ्लैट की एक झलक शेयर की थी, जिसमें वह अपने घर की सजावट करती नजर आई थी। वहीं अब जहीर ने सोनाक्षी सिंह एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अपनी पत्नी की एक आदत के चलते वो पार्टी में एक घंटे पहले पहुंचे है। 

बीवी की आदत से परेशान जहीर

जहीर और सोनाक्षी ज्यादा से ज्यादा वक्त एक-दूसरे के साथ बीता रहे हैं। ऐसे में हर जगह दोनों साथ ही जाते हैं। ऐसे में अब ये कपल एक पार्टी का हिस्सा बना। जहां ये कपल एक घंटे पहले पहुंच गया। ऐसे में एक्टर ने वीडियो शेयर कर लिखा- "हम वक्त काट रहे हैं क्योंकि हम पार्टी में 1 घंटा पहले आ गए। वो भी मेरी बीवी की पंक्चुअलिटी के चलते।

यह भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने अपने हाथों से सजाया 'सपनों का घर', पति ने फोटो शेयर कर लुटाया प्यार

सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्में

सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें मई में संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' और 'काकुडा' (Kakuda) में देखा गया था। जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। इसके अलावा वह जल्द संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें-  Sonakshi Sinha ने शादी के बाद पहली बार किया रैंप वॉक, पिंक हाई स्लिट गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत