Move to Jagran APP

Zee Cine Awards:आलिया भट्ट से लेकर कियारा तक, इन हसीनाओं ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

Zee Cine Awards जी सिने अवॉर्ड 2023 में रश्मिका मंदाना कियारा आडवाणी आलिया भट्ट से लेकर कई हस्तियां शामिल हुई। इस दौरान कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान इन हसीनाओं ने अपने ग्लैमरस अंदाज ने कहर भरपाया ।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Mon, 27 Feb 2023 03:57 PM (IST)
Hero Image
Zee Cine Awards, Alia Bhatt, Kiara Advani, Red Carpet, Zee Cine Awards, 2023,

 नई दिल्ली, जेएनएन। Zee Cine Awards: जी सिने अवॉर्ड 2023  (Zee Cine Awards 2023) का आयोजन रविवार यानी 26 फरवरी की रात मुंबई में हुआ। इस दौरान कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान बॉलीवुड की कई हसीनाओं के ग्लैमरस अंदाज ने कहर भरपाया।

कई खूबसूरत अभिनेत्रियों ने इस समारोह में शिरकत की और इसमें चार चांद लगा दिए। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना, कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट से लेकर कई हस्तियां शामिल हुई।

कियारा आडवाणी

इस अवॉर्ड फंक्शन में कियारा आडवाणी रेड कलर के नेट थाई-हाई स्लिट गाउन में नजर आई, जिसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लगीं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट इस दौरान सी ग्रीन थाई-हाई स्लिट गाउन में नजर आई। इसपर उन्होंने न्यूड मेकअप लुक कैरी किया था। आलिया इस लुक में बेहद सिंपल, मगर काफी हॉट लगीं।

रश्मिका मंदाना

रेड कार्पेट पर रश्मिका मंदाना ब्लैक बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस में नजर आई, जिसके साथ लॉन्ग ट्रेल है। एक्ट्रेस ने हाई हील्स और बालों में बन बनाकर अपने लुक को पूरा किया।

कृति सेनन

कृति सेनन बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक है। वह अक्सर अपनी ड्रेस के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करती नजर आती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जी सिने अवॉर्ड में एक्ट्रेस ब्लैक गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं।

अमीषा पटेल

एक्ट्रेस अमीषा गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आई। इस दौरान पैपराजी को जमकर पोज दिए।  

संजना सांधी

फिल्म 'दिल बेचारा' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस संजना सांधी भी आईं नजर। इस मौके पर ट्रेडिशनल अंदाज में उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।

पूजा हेगड़े

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इस मौके पर डार्क सिल्वर कलर की लैग कट गाउन में ग्लैमस लुक में नजर आई। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। पूजा इस लुक में बहुत खूबसूरत और हॉट लगी। 

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna अवॉर्ड शो में छोटी ड्रेस पहनने पर हुई ट्रोल, यूजर बोले- उर्फी को फॉलो कर रही है

यह भी पढ़ें- Shraddha Arya: कुंडली भाग्य की श्रद्धा आर्या ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रील लाइफ हसबैंड के साथ क्लिक की सेल्फी