Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Animal Worldwide Collection: 2023 की वर्ल्डवाइड कमाई वाली मूवीज की लिस्ट में 'एनिमल', नंबर-1 पर ये फिल्म

Animal Worldwide Box Office Collection फिल्म एनिमल का दबदबा इस समय में पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है। कमाई के मामले में हर रोज रणबीर कपूर की ये मूवी इस एक नया इतिहास रच रही है। इस बीच एनिमल के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इस मूवी ग्लोबली अब तक कितनी कमाई की है।

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraUpdated: Sat, 09 Dec 2023 02:26 PM (IST)
Hero Image
इन फिल्मों के क्लब में 'एनिमल' की हुई एंट्री (Photo Credit- Twitter)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Worldwide Collection Day 8: बॉलीवुड फिल्म कलाकार रणबीर कपूर की मूवी 'एनिमल' इस समय में चर्चा का विषय बनी हुई है। रिलीज के 8 दिन बाद भी इस मूवी की दबदबा पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर कायम है। हर कोई रणबीर कपूर और बॉबी देओल की 'एनिमल' की प्रशंसा करते नहीं थक रहा है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली 'एनिमल' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में दमखम दिखाया गया है और इन बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

दुनियाभर में बोली 'एनिमल' की तूती

इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में 'एनिमल' का सिक्का जमकर चमका है। विदेशों में भी फैंस ने 'एनिमल' को पॉजिटिव रिस्पॉन्स देते हुए इस फिल्म को सफल बनाने में बड़ा योगदान किया है। इस बीच 'एनिमल' की आठवें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। मेकर्स की ओर से शनिवार के ये जानकारी पेश की गई है कि 8 दिन के भीतर इस मूवी ने पूरी दुनिया में 600.67 करोड़ का बंपर कलेक्शन कर डाला है।

इसके साथ ही 'एनिमल' अब रणबीर कपूर के फिल्मी करियर की सबसे अधिक वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करने वाली एकमात्र फिल्म बन गई है। इस साल दुनियाभर में पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने के मामले में 'एनिमल' अब 'जवान, पठान, गदर 2, जेलर और लियो' जैसी मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है।

इन फिल्मों के क्लब में 'एनिमल' -

  • जवान- 1148 करोड़
  • पठान- 1050 करोड़
  • गदर 2- 691 करोड़
  • लियो- 605 करोड़
  • जेलर- 604 करोड़
  • एनिमल- 600.67 करोड़*

'एनिमल' ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करते हुए रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तो धराशायी कर दिया है। इस मामले में 'एनिमल' इन मूवीज को पीछे छोड़ दिया है।

  • संजू- 586 करोड़
  • बाहुबली पार्ट 1- 572 करोड़
  • पद्मावत- 571 करोड़
  • टाइगर जिंदा है- 564 करोड़

कमाई के शानदार प्रदर्शन की बदौतल 'एनिमल' ने इन फिल्मों को पछाड़ते हुए एक नई मिसाल कायम कर दी है। बता दें कि 'एनिमल' से पहले साल 2018 में आई 'संजू' रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

ये भी पढ़ें- Animal Worldwide Collection: 600 करोड़ क्लब में 'एनिमल' ने ली एंट्री, दुनियाभर में तोड़ दिया इन फिल्मों का रिकॉर्ड