Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Avatar 2 India Box Office: अवतार 2 की 3 मल्टीप्लेक्सेस में बिकी 2 लाख 75 हजार टिकटें, बंपर ओपनिंग का अनुमान

Avatar 2 India Box Office जेम्स कैमरुन के निर्देशन में बनी फिल्म अवतार 2 को भारत में बंपर ओपनिंग मिलने की संभावना है। इस फिल्म के बुधवार तक पौने तीन लाख टिकट 3 मल्टिप्लेक्सेस चैन में बिक चुके है।

By Rupesh KumarEdited By: Updated: Thu, 15 Dec 2022 07:56 PM (IST)
Hero Image
Avatar 2 India Box Office: अवतार 2 जल्द रिलीज होनेवाली है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Avatar 2 India Box Office: 2009 में रिलीज हुई अवतार के पहले भाग ने भारत में 100 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया था। तब बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का व्यापार करना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। अब अवतार 2 को लेकर भी कुछ ऐसी ही अपेक्षाएं जताई जा रही है। गौरतलब है कि करीब 13 वर्षों के अंतराल के बाद जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म अवतार 2 एक बार के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

अवतार द वे ऑफ वाटर 2009 में आई फिल्म अवतार का सीक्वल है

अवतार द वे ऑफ वाटर 2009 में आई फिल्म अवतार का सीक्वल है और यह 5 भागों में बनने वाली फिल्म का अगला भाग है। इस फिल्म को बनाने में 13 वर्षों का लंबा समय लगा है जो कि हाल के वर्षों में बनी ऐसी पहली फिल्म है। इस फिल्म को भारत में यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। यह फिल्म 3 घंटे 12 मिनट की है। इस बीच अवतार भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज होने जा रही है। भारत में इस फिल्म को 3900 से 4100 स्क्रीन में रिलीज किया जाएगा। इसे अभी तक छुपा कर रखा गया है जबकि विश्वस्तर पर यह 52 हजार से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan On Besharam Rang Row: 'बेशरम रंग' विवाद पर बोले शाह रुख खान, सोशल मीडिया से बढ़ती है नेगेटिविटी

अवतार 2 को दक्षिण भारत के मार्केट में अच्छी ओपनिंग मिल सकती है

अवतार 2 को दक्षिण भारत के मार्केट में अच्छी ओपनिंग मिल सकती है। हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत की गई है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म दक्षिण के 5 राज्यों आंध्रप्रदेश, तेलांगना, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में 18 से 20 करोड़ रुपये का व्यापार कर सकती है जबकि नॉर्थ वेस्ट एंड ईस्ट के भारतीय मार्केट में 17 से 19 करोड़ रुपये का व्यापार कर सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि अवतार नार्थ में 36 करोड़ रुपये का नेट व्यापार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Google Most Searched Asian 2022: सिद्धू मूसेवाला टॉप 3 में तो कटरीना कैफ बनीं मोस्ट सर्च्ड इंडियन एक्ट्रेस 

अवतार 2 की बंपर एडवांस बुकिंग

अवतार 2 के एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो पीवीआर, आईमैक्स और सिनेपोलिस ने इसके 2 लाख 75 हजार से ज्यादा टिकट बुधवार 3 बजे तक बेच दिए थे और गुरुवार को यह साढ़े 3 लाख के लगभग होने का दावा किया जा रहा है जबकि स्पाइडर मैन नो वे होम ने इन तीनों जगहों पर 5 लाख टिकटें बेचीं थी। वहीं डॉक्टर स्ट्रेंज की एडवांस बुकिंग चार लाख के करीब थी। हालांकि इस फिल्म की ओपनिंग इन दोनों से थोड़ी कम नजर आ रही है। इसका एक कारण टारगेट ऑडियंस भी हो सकता है। दरअसल मार्वल सुपर हीरोज की फिल्म यूथ से कनेक्ट होती है जबकि अवतार सीरीज फैमिली पैक फिल्म है। फिल्म के रिव्यु आने लगे हैं। उसे लेकर भारतीय दर्शक भी काफी उत्साहित है। अवतार 2 की एक शानदार शुरुआत की अपेक्षा जताई जा रही है। भारतीय दर्शकों को यह फिल्म कैसे लगती है, यह आने वाला समय बताएगा।