Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dream Girl 2 Collection: 'जवान' की आंधी में 'पूजा' जीत रही लोगों का दिल, दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़

Dream Girl 2 Collection आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के वो टैलेंटेड एक्टर हैं जो सीरियस और कॉमेडी हर तरह की फिल्म में अपना दमखम दिखाने का हुनर रखते हैं। ड्रीम गर्ल 2 में भी उन्होंने ऐसा ही किया है। यही वजह है कि लोगों को उनका काम पसंद आया और जवान की आंधी के बीच भी फिल्म ने 100 करोड़ के पार कमा डाले।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 19 Sep 2023 09:18 AM (IST)
Hero Image
File Photo of Ayushmann Khurrana and Ananya Pandey from Dream Girl 2

नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Worldwide Collection: कॉमेडी के तड़के से भरपूर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की 'ड्रीम गर्ल 2' लोगों को हंसाने में कामयाब रही है। फिल्म ने कम दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया और अब इसकी नजर 150 करोड़ के आंकड़े पर है।

लोगों ने पसंद की आयुष्मान खुराना की एक्टिंग

राज सांदिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना को लड़की 'पूजा' के लुक में दिखाया गया है, जो अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को इम्प्रेस करने के लिए नए-नए तरीके अपनाता है। फिल्म की खास बात है आयुष्मान खुराना की वर्सटालिटी। उनके लुक, आवाज और एक्सप्रेशन्स को लोगों ने खासा पसंद किया है। यही वजह है कि 'जवान' की आंधी के बीच भी 'ड्रीम गर्ल 2' डगमगायी नहीं।

150 करोड़ की तरफ 'ड्रीम गर्ल 2' ने बढ़ाए कदम

फिल्म को देश में ही नहीं, विदेश में भी प्यार मिल रहा है। यह अनन्या पांडे की पहली फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा टच किया है। बहरहाल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 138 करोड़ हो गया है। वहीं, ओवरसीज फिल्म ने 16 करोड़ कमा लिए हैं।

क्या है 'ड्रीम गर्ल 2' की कहानी?

ये कहानी है करम (आयुष्मान खुराना) परी को अपना बनाने की। करम, परी से शादी करने के लिए अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को ठीक करने का प्रयास करता है। वह परी के पिता को इम्प्रेस करने के लिए अच्छी जॉब ढूंढता है। काफी खोजबीन करने के बाद उसे बार डांसर का काम मिलता है, जहां 'पूजा' बनकर वह लोगों का मनोरंजन करता है। इसके लिए उसे अच्छी पे भी ऑफर की जाती है। मगर यहीं से कॉमेडी ऑफ एरर्स शुरू होता है।

यह भी पढ़ें: Ganapath: 'आ रहा है गणपत...करने एक नई शुरुआत', गणेश चतुर्थी के मौके पर दिखा टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार