Move to Jagran APP

Box Office Report 2024: दांव पर थे 1100 करोड़, फर्स्ट हाफ में बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई वसूली, किसको हुआ नुकसान?

Box Office Report First Half 2024 इस साल के आधा सफर समाप्त हो चुका है। बीते 6 महीनों में हिंदी सिनेमा की तरफ से कई फिल्मों रिलीज की गई हैं। इनमें से कुछ सफल साबित हुईं और कुछ फ्लॉप रहीं। इस लेख में हम आपको 2024 के फर्स्ट हाफ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताने जा रहे हैं जिसमें फिल्म के बजट और कलेक्शन पर चर्चा होगी।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Published: Tue, 02 Jul 2024 07:15 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2024 07:37 PM (IST)
पिछले 6 महीने की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Photo Credit-Jagran)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में छ: महीनों का समय बीत चुका है। इतने समय के दौरान बड़े पर्दे पर हिंदी सिनेमा की कई शानदार फिल्मों को रिलीज किया गया। जिनमें कुछ फिल्मे ऐसी थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी नहीं निकाल पाईं। दूसरी तरफ कई मूवीज ऐसी रहीं, जिन्होंने कमाई के मामले में मोटा मुनाफा कमाया। 

इस लेख में हम आपको साल के फर्स्ट हाफ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Box Office Report 2024) डिटेल्स में बताने जा रहे हैं। जिसमें फिल्म के कलेक्शन, बजट और हिट-फ्लॉप के बारे में जिक्र किया जाएगा। 

दांव पर थी इतनी मोटी रकम

2024 में 6 महीनों का सफर खत्म हो गया। इस दौरान बॉलीवुड की कई फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और कई मूवीज के जरिए फैंस निराशा हाथ लगी। इस साल रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर, अजय देवगन की शैतान और अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियाां जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Box Office Flops 2024: 'नाम बड़े दर्शन छोटे', पहले 6 महीनों में इन फिल्मों का निकला तेल, बॉक्स ऑफिस पर हुईं फेल

आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार इस साल की बॉलीवुड की टॉप-10 फिल्मों के कुल बजट को मिलाकर 1125 करोड़ की मोटी रकम बजट के रूप में पिछले 6 महीनों पर बॉक्स ऑफिस दांव लगी। 

हालांकि इनमें से कुछ मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ी है और कुछ बेअसर साबित हुई है। आइए इस साल के फर्स्ट हाफ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। 

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ग्राफ 2024

 फिल्म

   बजट

    कलेक्शन

   वर्डिक्ट

 मैरी क्रिसमस

   50 करोड़

    17.9 करोड़

   डिजास्टर

 फाइटर

  225 करोड़

    212.5 करोड़

   एवरेज

 तेरी बातों से उलझा जिया

   65 करोड़

    87 करोड़

   हिट

 क्रू

   60 करोड़

    88.5 करोड़

   हिट

 शैतान

   80 करोड़

    150 करोड़

   सुपरहिट

 योद्धा

   55 करोड़

    35.1 करोड़

   फ्लॉप

बड़े मियां छोटे मियां

   300 करोड़

    63.4 करोड़

   डिजास्टर

 मैदान

   150 करोड़

    51.6 करोड़

   डिजास्टर

 क्रैक

    40 करो़ड़

    13.9 करोड़

   फ्लॉप

 चंदू चैंपियन*

   100 करोड़

    64.1 करोड़

    N/R

फर्स्ट हाफ असरदार या बेकार

इन टॉप-10 हिंदी मूवीज का कुल बजट 1125 करोड़ के आस-पास बैठता है। इसके लिहाज से अब इन सभी मूवीज के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों जोड़ा जाए तो वह करीब 783.7 करोड़ होता है।

ऐसे में अब आप ये अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं कि बीते 6 महीने बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज कितने असरदार और कितने बेकार साबित हुए हैं। बता दें कि इस वक्त कमाई के मामले में साउथ सिनेमा की लेटेस्ट रिलीज कल्कि 2898 एडी हिंदी बेल्ट में 128 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी हैं, जिसे बॉलीवुड को मजबूती मिली है। 

ये भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Records: चार दिनों में प्रभास-दीपिका की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, बॉक्स ऑफिस पर बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.