Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Commando 3 Box Office Collection Day 3: रविवार को 'कमांडो 3' की ज़बर्दस्त कमाई, 'होटल मुंबई' की आमदनी बढ़ी

Commando 3 Box Office Collection Day 3 कमांडो 3 को आदित्य दत्त ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में विद्युत कमांडो के रोल में दिखे हैं। फ़िल्म में उनका हैरतअंगेज़ एक हाइलाइट है।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Mon, 02 Dec 2019 08:07 PM (IST)
Hero Image
Commando 3 Box Office Collection Day 3: रविवार को 'कमांडो 3' की ज़बर्दस्त कमाई, 'होटल मुंबई' की आमदनी बढ़ी

नई दिल्ली, जेएनएन। विद्युत जाम्वाल की फ़िल्म कमांडो 3 ने बॉक्स ऑफ़िस सधी हुई शुरुआत करते हुए रिलीज़ के 3 दिनों में बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है। फ़िल्म ने उम्मीदों के अनुसार ओपनिंग लेते हुए 17 करोड़ से अधिक कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया है।

29 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंची फ़िल्म ने 4.74 करोड़ पहले दिन जमा किया थे, जो उम्मीदों के मुताबिक ही है। ट्रेड जानकारों ने अनुमान लगाया था कि फ़िल्म 3-5 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है और वैसा ही हुआ। शनिवार को कमांडो 3 के कलेक्शंस में इजाफ़ा हुआ और 5.64 करोड़ जमा किये, जबकि तीसरे दिन रविवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में ज़ोरदार उछाल आया और 7.95 करोड़ जमा कर लिये। ओपनिंग वीकेंड में कमांडो 3 ने 18.33 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

— taran adarsh (@taran_adarsh) December 2, 2019

कमांडो 3 को आदित्य दत्त ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में विद्युत कमांडो के रोल में दिखे हैं। फ़िल्म में उनका हैरतअंगेज़ एक हाइलाइट है। इस साल विद्युत की यह दूसरी रिलीज़ फ़िल्म है। इससे पहले आयी जंगली ने 3.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 13.85 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। 

कमांडो फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में हुई थी। यह विद्युत का बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर डेब्यू भी था। हालांकि इससे पहले उन्होंने जॉन अब्राहम की फ़िल्म फोर्स में विलेन का किरदार निभाकर बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर दी थी। विद्युत ने एक बेहतरीन एक्शन एक्टर के तौर पर अपनी इमेज कायम की है। 

कमांडो 3 के साथ रिलीज़ हुई होटल मुंबई का ओपनिंग वीकेंड उम्मीद से हल्का रहा। फ़िल्म ने रिलीज़ के तीन दिनों में सिर्फ़ 4.81 करोड़ जमा किये। होटल मुंबई ने 1.08 करोड़ का कलेक्शन शुक्रवार को किया था, जबकि शनिवार को फ़िल्म ने 1.70 करोड़ और रविवार तो 2.03 करोड़ बटोरे थे। होटल मुंबई हिंदी के साथ अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ की गयी है। फ़िल्म का निर्देशन एंथनी मारस ने किया है, जबकि अनुपम खेर, देव पटेल सेत कई देसी-विदेशी कलाकारों ने अहम किरदार निभाये हैं।

फ़िल्म का निर्देशन एंथनी मारस ने किया है, जबकि अनुपम खेर, देव पटेल सेत कई देसी-विदेशी कलाकारों ने अहम किरदार निभाये हैं।