Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Commando 3 Box Office Collection Day 5: मंगलवार को 'कमांडो 3' और 'होटल मुंबई' के कलेक्शंस में मामूली गिरावट

Commando 3 Box Office Collection Day 5 29 नवंबर को रिलीज़ हुई कमांडो 3 ने 4.74 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शुक्रवार को 5.64 करोड़ और तीसरे दिन यानि रविवार को फ़िल्म ने 7.95 जमा किये।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Wed, 04 Dec 2019 07:51 PM (IST)
Hero Image
Commando 3 Box Office Collection Day 5: मंगलवार को 'कमांडो 3' और 'होटल मुंबई' के कलेक्शंस में मामूली गिरावट

नई दिल्ली, जेएनएन। विद्युत जाम्वाल की फ़िल्म कमांडो 3 पहले हफ़्ते में ठीकठाक रफ़्तार से चल रही है। एक्शन की हाई डोज़ पर सवार कमांडो 3 ने पांचवें दिन यानि मंगलवार को भी अपना दम दिखाया। उधर, होटल मुंबई ने भी आंकड़ों में स्थिरता बनाई हुई है। कलेक्शंस गिरे हैं, मगर यह गिरावट चिंताजनक नहीं है।

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, मंगलवार को कमांडो 3 के कलेक्शंस 3.02 करोड़ रहे। सोमवार तक फ़िल्म ने 21.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था, यानि अब पांच दिनों बाद कमांडो 3 के कलेक्शंस 24.77 करोड़ हो चुके हैं, जो फ़िल्म की मजबूत स्थिति की ओर इशारा करता है। 29 नवंबर को रिलीज़ हुई कमांडो 3 ने 4.74 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शुक्रवार को 5.64 करोड़ और तीसरे दिन यानि रविवार को फ़िल्म ने 7.95 करोड़ जमा किये थे। सोमवार को कमांडो 3 के खाते में 3.42 करोड़ गये। 

कमांडो 3 को आदित्य दत्त ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में विद्युत कमांडो के रोल में दिखे हैं। इस साल विद्युत की यह दूसरी रिलीज़ फ़िल्म है। इससे पहले आयी जंगली ने 3.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 13.85 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। कमांडो फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में हुई थी। यह विद्युत का बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर डेब्यू भी था। हालांकि इससे पहले उन्होंने जॉन अब्राहम की फ़िल्म फोर्स में विलेन का किरदार निभाकर बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर दी थी। विद्युत ने एक बेहतरीन एक्शन एक्टर के तौर पर अपनी इमेज कायम की है।

उधर, होटल मुंबई ने मंगलवार को 61 लाख रुपये जमा किये, जिसे मिलाकर इसका पांच दिनों का कलेक्शन 6.07 करोड़ हो गया है। फ़िल्म ने 1.08 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को 1.70 करोड़ और रविवार को 2.03 करोड़ जमा किये थे। सोमवार को 65 लाख रुपये की कमाई की। यह कमाई सभी वर्ज़न की है।

होटल मुंबई हिंदी के साथ अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ की गयी है। फ़िल्म का निर्देशन एंथनी मारस ने किया है, जबकि अनुपम खेर, देव पटेल सेत कई देसी-विदेशी कलाकारों ने अहम किरदार निभाये हैं।