Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Crew Day 6 Box Office: 'शैतान' की राह पर चल पड़ी 'क्रू', छठे दिन कर डाली टनाटन कमाई

Crew Collection Day 6 कॉमेडी फिल्म क्रू इस समय सिनेमाघरों में जारी है। करीना कपूर कृति सेनन और तब्बू की ये मूवी रिलीज का पहला सप्ताह जल्द ही पूरी करेगी। ऐसे में फिल्म की कमाई कम होने का नाम ले रही है। रिलीज के छठे दिन क्रू ने शानदार तरीके से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है। ऐसे में आइए फिल्म की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े जानते हैं।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Wed, 03 Apr 2024 10:13 PM (IST)
Hero Image
क्रू की शानदार कमाई जारी (Photo Credit-X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Crew Box Office Collection Day 6: डायरेक्टर राजेश कृष्णनन के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म क्रू इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। जिसकी बदौलत हर दिन क्रू की कमाई में इजाफा देखने को मिल रहा है। ओपनिंग वीकेंड के बाद करीना कपूर (Kareena Kapoor), तब्बू और कृति सेनन स्टारर क्रू के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार निरंतरता बनाए हुए है।

इस बीच क्रू के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। जिनको देखकर इस बात का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि क्रू अब अजय देवगन की शैतान (Shaitaan) की राह पर चल पड़ी है। 

शैतान ने छठे दिन कमाई में छोड़ी छाप

अक्सर देखा जाता है कि ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्मों की कमाई का स्थिर धीरे-धीरे कम होता चला जाता है। फिलहाल क्रू का भी हाल वैसा ही बना हुआ है। लेकिन अच्छी बात ये है कि अब भी दर्शक इस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं, जिसकी वजह से क्रू के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में निरंतरता बनी हुई है। 

रिलीज के छठे दिन भी क्रू ने शानदार कलेक्शन का सिलसिला जारी रखा है। जिसका अनुमान आप सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक आसानी से लगा सकते हैं। बुधवार को करीना कपूर की इस मूवी ने करीब 3.08 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है,

जो नॉन हॉलिडे के आधार पर असरदार माना जा रहा है। जिस तरह से फिलहाल क्रू कारोबार कर रही है, ठीक उससे पहले सुपरनेचुरल थ्रिलर शैतान ये कारनामा कर चुकी है। 

क्रू की कमाई का ग्राफ

    पहला दिन      10.28 करोड़
    दूसरा दिन      10.87 करोड़
   तीसरा दिन       11.45 करोड़
   चौथा दिन       4.52 करोड़
   पांचवा दिन       4 करोड़
   छठा दिन       3.08 करोड़
      कुल       44 करोड़

50 करोड़ की तरफ बढ़ी क्रू

जिस प्रकार फिलहाल क्रू बॉक्स ऑफिस ऑफिस कलेक्शन करती हुई आगे बढ़ रही है। उसके आधार पर ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म फर्स्ट वीक में 50 करोड़ की कमाई कर सकती है। 

ये भी पढ़ें- Box Office: क्वीन एलिजाबेथ के जमाने में हुई थी 'बॉक्स ऑफिस' की शुरुआत, शब्द से जुड़ा है ये रोचक इतिहास