Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dune Part Two Box Office Day 6: पसंद आई हॉलीवुड की साई-फाई फिल्म 'ड्यून 2', लगातार करोड़ों में कर रही कमाई

ड्यून की दुनिया से दर्शक पहली बार साल 2021 में रूबरू हुए थे। पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स ने 2024 में इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया है जिसका फैंस इंतजार कर रहे थे। आते ही ड्यून 2 बॉक्स ऑफिस छा गई है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के साथ- साथ ड्यून 2 भारत में भी शानदार बिजनेस कर रही है।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Thu, 07 Mar 2024 03:08 PM (IST)
Hero Image
पसंद आई हॉलीवुड की साई-फाई फिल्म 'ड्यून 2', (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टिमोथी चेलमेट और जेंडाया स्टारर ड्यून पार्ट 2 (Dune Part Two) अपना जादू चलाने में कामयाब हो रही है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर फिल्म का पहले ही डंका बज रहा है। भारत में भी ड्यून 2 बिजनेस करने से नहीं चूक रही है। रिलीज के महज 6 दिनों में फिल्म ने देशभर में ठीक- ठाक कमाई कर ली है।

साई- फाई फिल्म ड्यून का पहला पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था। फिल्म की सफलता के बाद अब इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो बॉक्स ऑफिस सफलता को देखकर साफ पता चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Dune Part Two Box Office Day 5: बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ी जेंडाया की 'ड्यून 2', वर्क डेज में भी समेटे करोड़ों

1600 करोड़ के पार बिजनेस

ड्यून पार्ट 2 ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। अब फिल्म के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने टिकट खिड़की पर खाता 2.75 करोड़ (अंग्रेजी- ₹2.5 करोड़, हिंदी- ₹25 लाख) के साथ खोला था। दूसरे दिन ड्यून पार्ट 2 ने (3.80 करोड़ (अंग्रेजी- ₹3.35 करोड़, हिंदी- ₹45 लाख) और तीसरे दिन  4.05 (अंग्रेजी- ₹3.50 करोड़, हिंदी- ₹55 लाख) करोड़ कमाए।

भारत में गाड़े झंडे

ड्यून पार्ट 2 मंडे टेस्ट में थोड़ा लड़खड़ा गई। हालांकि, वर्क डेज में सभी फिल्मों को थोड़ा घाटा सहना पड़ता है। पहले सोमवार को ड्यून 2 ने  1.35 करोड़ (अंग्रेजी- ₹1.15 करोड़, हिंदी- ₹20 लाख) कमाए। वहीं, मंगलवार को बिजनेस 1.40 करोड़ (अंग्रेजी- ₹1.25 करोड़, हिंदी- ₹20 लाख) रहा।

यह भी पढ़ें- Dune Part Two Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर 'ड्यून 2' ने जमाई जड़े, मंडे टेस्टे में किया करोड़ों का बिजनेस

6 दिनों में कमाए इतने करोड़

ड्यून पार्ट 2 के बुधवार के बिजनेस की बात करें, तो बीते दिन भी कमाई करोड़ों में रही। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 6 मार्च को भारत में 1.35 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही रिलीज के 6 दिनों में ड्यून 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 15.45 करोड़ कमा लिए है।