Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fighter Worldwide Collection: फाइटर के बॉक्स ऑफिस पर अलविदा कहने का आया समय, 400 करोड़ से पहले सिमट जाएगी फिल्म

Fighter Worldwide Box Office Collection ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री देख हर किसी को यही लगा था कि ये फिल्म दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़ देगी। हालांकि अब 400 करोड़ कमाने से पहले ही दुनियाभर में ये फिल्म दम तोड़ने लगी है और हो सकता है जल्द ही इसका खाता बंद भी हो जाए।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Fri, 16 Feb 2024 07:26 PM (IST)
Hero Image
: फाइटर के बॉक्स ऑफिस पर अलविदा कहने का आया समय/ Photo- Dainik Jagran

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' सिनेमाघरों में बीते साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह धरी की धरी रह गयी।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ कमाने में भी सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म के पसीने छूट गए। अब वर्ल्ड वाइड भी इस फिल्म का खाता बस बंद होने को है।

22 दिनों से सिनेमाघरों में लगी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म के लिए 400 करोड़ के करीब पहुंचना भी काफी मुश्किल लग रहा है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं-

दुनियाभर में अब तक फाइटर ने कमाए इतने करोड़

बालाकोट एयर स्ट्राइक से प्रेरित फाइटर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अभिनय और केमिस्ट्री की तो तारीफ हो रही है, लेकिन फिल्म को थिएटर में कुछ खास ऑडियंस नहीं मिल रही है। इस फिल्म ने मंगलवार तक 336 करोड़ का बिजनेस किया था।

यह भी पढ़ें: Fighter Box Office Day 22: पटरी पर लौटा 'फाइटर' का बिजनेस, वर्क डेज में भी बनाई पकड़, कमा पाएगी 300 करोड़?

अब सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने गुरूवार तक वर्ल्ड वाइड सिर्फ 338 करोड़ का बिजेनस ही किया है। 22 दिनों में ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म ने 400 करोड़ भी नहीं कमाए है। अगर कलेक्शन मंगलवार से गुरूवार तक, दो दिन के कलेक्शन पर नजर डाले तो इस फिल्म ने महज 2 करोड़ रुपए ही कमाए हैं।

फाइटर 22 डेज कलेक्शन वर्ल्ड वाइड 

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन  338 करोड़ रुपए 
ओवरसीज कलेक्शन  96 करोड़ रुपए 
दो दिनों में फाइटर का दुनियाभर में कलेक्शन 2  करोड़ रुपए

400 करोड़ कमाना भी फाइटर के लिए मुश्किल

फाइटर ओवरसीज मार्केट में अब तक 100 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है और फिलहाल 96 करोड़ ही इस फिल्म के खाते में आए हैं। आपको बता दें कि फाइटर के अलावा शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है।

शाहिद-कृति की फिल्म को दर्शकों का बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। थिएटर में इस फिल्म को ऑडियंस भी मिल रही है। ऐसे में हो सकता है कि जल्द ही फाइटर बॉक्स ऑफिस पर सिमट जाए और दुनियाभर में 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने का फिल्म का अरमान अधूरा ही रह जाए।

यह भी पढ़ें: Fighter 3 Week Collection: 'फाइटर' ने Box Office पर भरी ऊंची उड़ान, आखिरकार 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म