Fukrey 3 Box Office Day 18: 'मिशन रानीगंज' और 'जवान' से बेहतर रहा 'फुकरे-3' का सोमवार, टोटल हुआ इतना कारोबार
Fukrey 3 Box Office Day 18 Collection फुकरे 3 ने बीते महीने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चंद्रमुखी-2 और द वैक्सीन वॉर से टक्कर ली थी। फिल्म की रिलीज को 18 दिन हो चुके हैं। रविवार तक अच्छा बिजनेस करने वाली ऋचा चड्ढा-वरुण शर्मा की इस मूवी का कलेक्शन सोमवार को काफी गिर गया।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Box Office Day 18 Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्टूबर का महीना कई बड़ी फिल्मों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। ICC Cricket World Cup 2023 की वजह से कई बड़ी फिल्मों की कमाई बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रही।
मिशन रानीगंज की कमाई जहां 10 दिनों में लाखों में पहुंच गयी, तो वहीं फुकरे-3, जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा बिजनेस कर रही थी, उसके लिए भी सोमवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं रहा। सोमवार को मिशन रानीगंज और जवान की तरह ही 'फुकरे-3' का कलेक्शन भी लाखों में पहुंच गया।
फुकरे-3 ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन
ऋचा चड्ढा और वरुण शर्मा स्टारर 'फुकरे-3' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर रही थी। 28 सितंबर को इस फिल्म की ओपनिंग 8 करोड़ से हुई थी। 17 दिनों तक इस फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बनी फिल्म का कलेक्शन करोड़ों में हुआ। हालांकि, सोमवार को 'फुकरे 3 (Fukrey-3)का बिजनेस गिर गया।
सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने सोमवार को महज 98 लाख का बिजनेस किया, जो अन्य डेज के मुकाबले काफी कम है। फुकरे 3 का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक कलेक्शन 91.81 करोड़ तक पहुंचा है। जिस तरह से फिल्म का कलेक्शन डाउन हो रहा, उसे देखते हुए इस फिल्म के लिए 100 करोड़ भी इंडिया में कमाना मुश्किल लग रहा है।
फुकरे-3 सोमवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | 120.7 करोड़ रुपए |
इंडिया नेट कलेक्शन | 91.81 करोड़ रुपए |
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन | 107.2 करोड़ रुपए |
ओवरसीज कलेक्शन | 13.5 करोड़ रुपए |
सिंगल डे 18 कलेक्शन- मंडे | 98 लाख |
दुनियाभर में 'फुकरे-3' की अच्छी रफ्तार
इंडिया में भले ही इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का कलेक्शन अब गिर रहा हो, लेकिन दुनियाभर में 'जवान' (Jawan) की तरह ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अब तक मजबूत बनाई हुई है। 18 दिनों में पंकज त्रिपाठी और पुलकित सम्राट स्टारर इस फिल्म ने टोटल 120.7 करोड़ की कमाई कर ली है।
View this post on Instagram
ओवरसीज फुकरे 3 का कलेक्शन टोटल 13.5 करोड़ रुपए हुआ है। आपको बता दें कि 'गदर 2' की तरह ही 'फुकरे-3' भी रही, जिसने पहले दो फ्रेंचाइजी से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें: Fukrey 3 Collection Day 17: 'जवान' की आंधी में जलवा काट रही 'फुकरे 3', 100 करोड़ कमाने से बस इतनी दूर