Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganapath Box Office Day 11: कछुए से भी धीमी है 'गणपत' की चाल, हिंदी भाषा में Leo से भी कम है 11 दिनों की कमाई

Ganapath Box Office Collection Day 11 टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की गणपत बॉक्स ऑफिस पर दमदार बिजनेस करेगी इसकी उम्मीद काफी लोगों की थी। लेकिन लियो की मौजूदगी में गणपत ने अपना दम तोड़ दिया है। 11दिन में एक्शन ड्रामा फिल्म जानिए कितनी कमाई कर पाई।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Tue, 31 Oct 2023 06:27 PM (IST)
Hero Image
गणपत ने 11 दिनों में बस की इतनी कमाई / फोटो- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ganapath Box Office Day 11 Collection: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी एक लंबे समय के बाद विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'गणपत' के साथ बिग स्क्रीन पर लौटी। 20 अक्टूबर 2023 को टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)की इस मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

मूवी के ट्रेलर और एडवांस बुकिंग के सामने आने के बाद फैंस को गणपत: अ हीरो इज बॉर्न से काफी उम्मीद थी। हालांकि, 11 दिनों में ही थलापति विजय और संजय दत्त स्टारर लियो (Leo)के सामने टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म का दम निकल गया। 11 दिनों में गणपत ने इंडिया और दुनियाभर में कितनी कमाई की, चलिए जानते हैं पूरे आंकड़े-

गणपत ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में की बस इतनी कमाई

टाइगर श्रॉफ-कृति सेनन दोनों ही अपनी डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' में एक-दूसरे के लिए लकी साबित हुए थे, लेकिन यहां पर इन दोनों ही सितारों का लक नहीं चल पाया। गणपत (Ganapth) टाइगर और कृति दोनों के करियर की ही सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बनी। सिनेमाघरों में 2.5 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली फिल्म गणपत 11 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Ganapath Box Office Day 6: धड़ाम हुआ 'गणपत' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, एक हफ्ते में ही सिमट जाएगा पूरा बिजनेस?

10वें दिन यानी कि रविवार को महज 18 लाख का बिजनेस करने वाली इस मूवी का सोमवार को दम निकल गया। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी ने सोमवार को सिंगल डे के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 1 लाख का बिजनेस किया, जबकि लियो ने हिंदी में ही सिंगल डे पर 6 लाख की कमाई की है। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 12.4 करोड़ तक का बिजनेस किया है। इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 14.65 करोड़ तक का हुआ है।

गणपत 11 डेज कलेक्शन- 

गणपत वर्ल्डवाइड कलेक्शन-  17.15 करोड़ रुपए
गणपत इंडिया नेट कलेक्शन-  12.4 करोड़ रुपए
गणपत इंडिया ग्रॉस कलेक्शन-  14.65 करोड़ रुपए 
गणपत ओवरसीज कलेक्शन-  2.5 करोड़ रुपए 
गणपत सिंगल डे हिंदी भाषा कलेक्शन-  1 लाख रुपए 

वर्ल्डवाइड गणपत ने टोटल किया इतना कलेक्शन

गणपत की रफ्तार सिर्फ इंडिया में ही धीमी नहीं है, वर्ल्डवाइड भी ये मूवी अच्छी कमाई करने में असफल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 दिनों में पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस मूवी ने दुनियाभर में टोटल 17.15 करोड़ की कमाई की है। ओवरसीज इस मूवी ने महज 2.5 करोड़ का बिजनेस किया है।

आपको बता दें कि गणपत की कहानी 2070 फ्यूचर की है, जिसमें गुड्डू उर्फ गणपत लोगों को बचाने की जिम्मेदारी अपने कंधो पर लेता है। आपको बता दें कि गणपत कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ दोनों के करियर की सबसे कम ओपनिंग करने वाली मूवी है।

यह भी पढ़ें: Ganapath Box Office Collection: 'लियो' के आगे निकला 'गणपत' का दम, वीकेंड पर किया इतना कलेक्शन