Move to Jagran APP

Guntur Kaaram Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड जारी 'गुंटूर कारम' का धमाका, 200 करोड़ की कमाई से महज इतनी दूर

Guntur Kaaram Worldwide Report तेलुगु फिल्म गुंटूर कारम के जरिए महेश बाबू (Mahesh Babu) ने धमाकेदार वापसी की है। सिनेमाघरों से लेकर कमाई के मामले में गुंटूर कारम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर में भी गुंटूर कारम का बोलबला मचा हुआ है जिसका अंदाजा आप इस मूवी के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraUpdated: Thu, 18 Jan 2024 01:57 PM (IST)
Hero Image
वर्ल्डवाइड चला 'गुंटूर कारम' का जादू (Photo Credit-Twitter)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Guntur Kaaram Worldwide Gross Collection: 'गुंटूर कारम' फिल्म का दबदबा इस समय सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक कायम है। महेश बाबू ने 'गुंटूर कारम' के जरिए एक शानदार कमबैक की छाप छोड़ी है। मौजूदा समय में फैंस पर 'गुंटूर कारम' का जादू चढ़ा हुआ है, जो इस मूवी की ताबड़तोड़ कमाई के लिए असरदार साबित हो रहा है।

इंटरनेशनल मार्केट में भी महेश की 'गुंटूर कारम' को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते ये मूवी वर्ल्डवाइड बेहतरीन कलेक्शन करने में सफल रही है।

वर्ल्डवाइड चला 'गुंटूर कारम' का जादू

शुक्रवार को 'गुंटूर कारम' को बडे़ पर्दे पर रिलीज किया गया है। पहले दिन से महेश बाबू स्टारर ये मूवी कमाल का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज होने के बावजूद 'गुंटूर कारम' कमाई के मामले में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

Superstar #MaheshBabu's Guntur Kaaram is inches away from ₹175 cr mark.

Film is heading towards ₹200 cr club.

Day 1 -… pic.twitter.com/di1r5ri0In— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) January 18, 2024

रिलीज के 6 दिन बाद भी 'गुंटूर कारम' दुनियाभर में शानदार कारोबार करती हुई दिखाई दे रही है। इस बीच महेश की फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की रिपोर्ट के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं, जिन्हें फिल्म समीक्षक मनोबला ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

उनके मुताबिक 'गुंटूर कारम' ने छठे दिन दुनियाभर में 9.65 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है, जिसकी वजह से इस फिल्म का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 173.74 करोड़ हो गया है।

'गुंटूर कारम' की वर्ल्डवाइड कलेक्शन प्रतिदिन रिपोर्ट

    दिन       वर्ल्डवाइड कमाई
   पहला      82.08 करोड़
   दूसरा     24.89 करोड़
   तीसरा     22.36 करोड़
   चौथा     21.14 करोड़
   पांचवा    13.92 करोड़
   छठा     9.65 करोड़
    ग्रॉस कमाई    173.74 करोड़

200 करोड़ के करीब 'गुंटूर कारम'

जिस तरह से इन दिनों महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' विश्व भर में कमाल कर रही है, उसके लिहाज से जल्द ही ये मूवी वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए नजर आएगी। फिलहाल 200 करोड़ कमाने से 'गुंटूर कारम' महज 27 करोड़ पीछे है। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि आने वाले वीकेंड तक 'गुंटूर कारम' कमाई का ये दाजुई आंकड़ा छू लेगी।

ये भी पढ़ें- Guntur Kaaram Box Office Day 6: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी 'गुंटूर कारम', छह दिनों में ये जादुई आंकड़ा पार