Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hanu Man Day 6 Box Office Collection: नहीं थम रही 'हनु मैन' की रफ्तार, छठे दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

Hanu Man Box Office Report Day 6 निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म हनु मैन की चर्चा इस समय हर तरफ हो रही है। सिनेमाघरों में जिस तरह से इस मूवी को दर्शकों का रिस्पॉन्स मिल रहा है उसे देख मेकर्स की चेहरे खिले हुए हैं। इस बीच हनु मैन की रिलीज के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा जानकारी सामने आ गई है।

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraUpdated: Wed, 17 Jan 2024 09:02 PM (IST)
Hero Image
जानिए हनु मैन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit-Twitter)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hanu Man Box Office Collection Day 6: मौजूदा समय में अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों में फैंस का मनोरंजन कर रही है तो उसका नाम 'हनु मैन' है। तेलुगु एक्टर तेजा सज्जा की इस सुपरहीरो फिल्म ने दर्शकों के दिल जीत लिया है और अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है।

इतना ही नहीं प्रतिदिन कमाई के मामले में भी 'हनु मैन' लगातार अच्छा करते हुए आगे की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में 'हनु मैन' के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आग गई है। आइए जानते हैं कि बुधवार को इस फिल्म ने कितने नोट छापे हैं।

छठे दिन इतना रहा 'हनु मैन' का बिजनेस

कम बजट में बनी 'हनु मैन' ने ओपनिंग वीकेंड पर धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर किसी को हैरान किया दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं 'हनु मैन' ने अपने साथ रिलीज होने वाली फिल्म कैप्टन मिलर, मैरी क्रिसमस, गुंटूर कारम और अयलान को कड़ी टक्कर दी है।

इनमें से तेजा सज्जा की फिल्म कई मूवीज को पीछे भी छोड़ चुकी है। इस बीच गौर किया जाए 'हनु मैन' के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार इस सुपरहीरो फिल्म ने बुधवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस सभी भाषाओं में करीब 10 करोड़ का कारोबार किया है।

हालांकि मंगलवार की तुलना में फिल्म की ये कमाई थोड़ी कम रही है, लेकिन वीक डे के हिसाब से ये आंकड़े काफी असरदार माने जा रहे हैं।

'हनु मैन' हर दिन कलेक्शन प्रोसेस-

       दिन      बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
     पहला        8.05 करोड़
     दूसरा      12.45 करोड़
     तीसरा      16 करोड़
     चौथा      15.2 करोड़
     पांचवा       13.11 करोड़
      छठा      10 करोड़
      कुल      78 करोड़

जानिए 'हनु मैन' की टोटल कमाई कितनी हुई

6 दिन तक लगातार शानदार कारोबार करने वाली 'हनु मैन' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नंबर्स भी काफी प्रभावित करने वाले हैं। एक नजर डाली जाए 'हनु मैन' के कुल कलेक्शन की तरफ तो ये फिल्म अब तक 78 करोड़ का सॉलिड बिजनेस कर चुकी है।

माना ऐसा भी जा रहा है कि आने वाले वीकेंड से पहले तेजा सज्जा की 'हनु मैन' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी।

ये भी पढ़ें- Hanu Man Worldwide Collection: ग्लोबली चमका 'हनु मैन' का सिक्का, वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े असरदार