Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stree 2 ही नहीं, इन फिल्मों के सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, पहले से ज्यादा तगड़ी रही कहानी

दिनेश विजन निर्मित हॉरर और कॉमेडी से भरी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। स्त्री से 10 गुना ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन स्त्री 2 ने किया है। हालांकि स्त्री 2 पहला सीक्वल नहीं है जिसने अपनी पहली फिल्म को पछाड़ा है। इससे पहले भी फिल्मों से ज्यादा उनके सीक्वल का राज रहा है।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Fri, 16 Aug 2024 04:20 PM (IST)
Hero Image
बॉक्स ऑफिस पर चला इन फिल्मों के सीक्वल का जादू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों से बड़े पर्दे पर सीक्वल फिल्मों का क्रेज चल रहा है। बड़े पर्दे पर कई सीक्वल मूवीज रिलीज हुई हैं, जिनकी सिर्फ कहानी ही पिछली फिल्मों से ज्यादा तगड़ी नहीं है, बल्कि कमाई भी धुआंधार रही है। हालिया उदाहरण स्त्री 2 (Stree 2) है। स्त्री से ज्यादा लोगों को इसका सीक्वल पसंद आ रहा है।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 (Stree 2) की कहानी भी दमदार है और पहले दिन का कलेक्शन भी। हालांकि, स्त्री 2 से पहले कई और फिल्मों के सीक्वल बड़े पर्दे पर आ चुके हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। देखिए वो लिस्ट...

Stree, Stree 2

2018 में रिलीज हुई अमर कौशिक निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे चंदेरी में एक स्त्री मर्दों को उठाकर ले जाती है। फिल्म में हॉरर कम और कॉमेडी ज्यादा थी। 6 साल बाद रिलीज हुए सीक्वल पहले से दमदार है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी स्त्री 2 डरावनी भी और कॉमेडी से भरी हुई है। सीक्वल में सरकटे का आतंक दिखाया गया है।

stree 2

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- स्त्री ने पहले दिन 6.82 करोड़ से खाता खोला था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 129 करोड़ रुपये रहा। वहीं, बात करें स्त्री 2 की तो इसने ओपनिंग डे पर ही 55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। फिल्म 14 अगस्त की शाम को ही सिनेमाघरों में आ गई थी। 14 अगस्त की शाम का कलेक्शन मिलाकर मूवी ने 64 करोड़ का बिजनेस किया है। इस लिहाज से स्त्री 2 पहली फिल्म को पछाड़ देगी।

यह भी पढ़ें- Box Office: 'स्त्री 2' से लेकर 'तंगलान' तक, छुट्टी के दिन बॉक्स ऑफिस पर गरजीं 6 फिल्में, ओपनिंग रही शानदार

Bahubali, Bahubali 2

बाहुबली द बिगनिंग 2015 की सुपरहिट फिल्म में से एक रही, लेकिन फिल्म की कहानी की एंडिंग ऐसी हुई थी कि दूसरे पार्ट की दिलचस्पी बढ़ गई थी। बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा? इस सवाल का जवाब बाहुबली 2 में मिला था। यह जानने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

Prabhas Bahubali

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- प्रभास स्टारर बाहुबली ने 5 करोड़ से शुरुआत की थी, लेकिन कमाई ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और 118 करोड़ का टोटल बिजनेस किया। वहीं बाहुबली 2 ने न केवल कहानी बल्कि कारोबार से भी पहली फिल्म को पछाड़ दिया था। दूसरे पार्ट ने 41 करोड़ से खाता खोला और लाइफटाइम कलेक्शन 510 करोड़ रहा।

Ek Tha Tiger, Tiger Zinda Hai

2012 में आई सलमान खान की स्पाई थ्रिलर एक था टाइगर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म के आखिर में Raw एजेंट अविनाश सिंह (सल्लू मियां) को पाकिस्तानी एजेंट जोया (कटरीना कैफ) से इश्क हो जाता है और वह उसे लेकर रफूचक्कर हो जाता है। दूसरे पार्ट में दिखाया गया है कि दुनिया से छुपे हुए हैं और फिर एक दिन उन्हें एक मिशन पर निकलना पड़ता है। दोनों ही कहानी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था।

Ek Tha Tiger

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 32.93 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 198.78 करोड़ रहा। एक था टाइगर से ज्यादा कारोबार सीक्वल टाइगर जिंदा है ने किया था। 2017 में आई फिल्म ने पहले दिन 34 करोड़ से ओपनिंग की और 339.16 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन किया।

KGF, KGF 2

धांसू सीक्वल की लिस्ट में केजीएफ 2 भी शुमार है। 2018 में रिलीज हुई प्रशांत नील निर्देशित केजीएफ में रॉकी (यश) अपनी मां से किए वादे के मुताबिक अमीर बनने के लिए साम, दाम, दंड, भेद अपनाता है और फिर माफिया की दुनिया में आ जाता है। पहले पार्ट से ज्यादा दमदार सीक्वल है। सीक्वल में दिखाया गया कि कोलार गोल्ड फील्ड्स में कब्जा करने के लिए उसे क्या-क्या करना पड़ता है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- केजीएफ का पहला पार्ट काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने 8 हफ्ते में 44 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, 2022 में आई केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 434 करोड़ कमाये थे।

Karthikeya, Karthikeya 2

2014 में आई मिस्ट्री थ्रिलर कार्तिकेय बेस्ट तेलुगु फिल्मों में से एक है। एक पुराना मंदिर, जो रहस्यमयी मौतों के कारण बंद हो जाता है। पहली फिल्म हिट होने के बाद 2022 में कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2) आया, जिसकी कहानी पहले से ज्यादा दमदार निकली। यह मिस्ट्री और एडवेंचर से भरी थी। यही वजह है कि इस साल कार्तिकेय 2 को बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

Karthikey 2

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- विकिपीडिया के मुताबिक, कम बजट में बनी कार्तिकेय ने लगभग 20 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन किया था। वहीं, 2022 में आई कार्तिकेय 2 ने 31.05 करोड़ का बिजनेस किया था।

यह भी पढ़ें- Aattam: कमाई में जीरो, नेशनल अवॉर्ड में हीरो बनी 'आट्टम', क्या है बेस्ट फीचर फिल्म की कहानी?